Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: 'भारत को MS Dhoni की कमी खलती है...' रांची टेस्ट से पहले इस युवा खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 05:48 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड के खिलाफ भारत चौथे टेस्ट मैच रांची में खेलेगा। इस दौरान सभी की निगाहें धोनी और भारत के सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। ऐसा कई बार देखा गया ...और पढ़ें

    भारत को खलती है एमएस धोनी की कमी। फाइल फोटो
    भारत को खलती है एमएस धोनी की कमी। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के प्रिंस यानी शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रांची में चौथे टेस्ट से पहले शुभमन गिल का मानना है कि भारतीय टीम को आज भी धोनी की कमी खलती है। गिल ने कहा कि जहां भी टीम खेलती वहां, धोनी की कमी खलती है।

    गौरतलब हो कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत चौथे टेस्ट मैच रांची में खेलेगा। इस दौरान सभी की निगाहें धोनी और भारत के सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। ऐसा कई बार देखा गया है कि रांची में मैच होने के चलते पूर्व कप्तान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में देखे गए थे।

    फील्ड पर खलती है एमएस धोनी की कमी

    मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल से पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर शुभमन गिल ने कहा कि पूरे भारत को एमएस धोनी को फील्ड पर देखने के लिए याद करती है। शुभमन गिल ने कहा, "पूरा भारत माही भाई को याद करता है। मैच चाहे रांची में हो या दुनिया के कहीं भी हो फील्ड पर धोनी की कमी खलती है।"

    यह भी पढ़ें- टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड ने किया यह कमाल

    आईपीएल में नजर आएंगे धोनी

    बता दें कि भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। फिलहाल धोनी आईपीएल 2024 में नजर आने वाले हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे।

    खबरें और भी

    नंबर तीन पर फेल रहे हैं शुभमन गिल

    गौरतलब हो कि कोहली की अनुपस्थिति में शुमभन गिल को टीम में नई जिम्मेदारी मिली है। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आते हैं। हालांकि, अभी तक नंबर-3 पर शुभमन गिल फ्लॉप रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच में गिल के बल्ले से शतक निकला था। वहीं, तीसरे टेस्ट में की दूसरी पारी में 91 रन की पारी खेली थी।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे स्टीव स्मिथ? न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में नहीं दी जगह