Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मैच में पड़ गई डांट! सुनील गावस्कर ने बताई कमी, जानिए क्या कहा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:08 PM (IST)

    भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर सुनील गावस्कर खुश नजर नहीं आए। ...और पढ़ें

    पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए वैभव सूर्यवंशी

    पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का कई लोगों को इंतजार था। शनिवार को ये इंतजार खत्म हो गया। 15 साल के वैभव ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने निराश जाहिर की है।

    वैभव ने अपने पहले मैच में 14 रन बनाए। 10 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने दो छक्के मारे। जिसमें से एक छक्का जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज पर मारा। वैभव ने बेहद छोटी पारी खेली, लेकिन ये इतना बताने के लिए काफी थी कि 15 साल का ये लड़का इंटरनेशनल मंच पर भी बिना डरे खेलने को तैयार है।

    गावस्कर दिखे नाखुश

    वैभव अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर हैं और इसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के कारण उन्हें अपना विकेट भी गंवाना पड़ा। वैभव ने पांचवां ओवर फेंकने आए विल जैक्स की पांचवीं गेंद पर निकलकर मारने की कोशिश की। वैभव ने सामने की तरफ मारना चाहा, लेकिन चूक गए और जोस बटलर ने उन्हें स्टम्प कर दिया। गावस्कर का मानना है कि वैभव ने गलत शॉट खेला क्योंकि जिस तरह की गेंद पर वह आउट हुए उस पर वैभव आमतौर पर कवर ड्राइव मारते हैं।

    गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "ये उनका शॉट नहीं था। उनका शॉट कवर ड्राइव है।"

    गावस्कर को था यकीन

    वैभव ने शुरुआत से ही तेज खेलने की रणनीति अपनाई। गावस्कर ने मैच की शुरुआत से पहले ही कह दिया था कि अगर वैभव शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं तो वह हैरान नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "अगर वह पहली गेंद से ही तेज खेलना शुरू कर दें तो मैं हैरान नहीं होऊंगा। भारत में देख रहा हर शख्स खुश हो रहा होगा। वह सभी खुश होंगे क्योंकि अब वैभव भारत के बच्चे हैं और हर कोई अपने बच्चे को अच्छा करते हुए देखना चाहता है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के वो 4 ब्लंडर जिनके कारण मैनचेस्टर में हो गया सरेंडर, इंग्लैंड ने गलतियों का जमकर उठाया फायदा

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देख बंद हो जाएंगे कई लोगों के मुंह, फील्डिंग को कमजोरी बताने वालों को दिखाया आईना- Video