विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का आयरलैंड को भी इंतजार, चेयरमैन ने बता दिया 15 साल के क्रिकेटर का भविष्य

Published: Sun, 28 Jun 2026 04:23 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सभी को इंतजार है। क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन भी चाहते हैं कि वैभव उनके देश में डेब्यू करे।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सभी को इंतजार

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सभी को इंतजार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में टीम उम्मीद करती है कि सामने वाली टीम का सबसे बड़ा और खतरनाक खिलाड़ी बाहर ही बैठे। लेकिन आयरलैंड क्रिकेट टीम उल्टा कर रही है। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को इंतजार है कि भारत का 15 साल का तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी उनकी टीम के खिलाफ डेब्यू करे।

अब अगर वैभव की ख्याति की बात की जाए तो उनका नाम बेहद ही कम उम्र में ऐसे बल्लेबाजों में गिना जाने लगा है जो अपनी तूफानी बैटिंग से अच्छे से अच्छे गेंदबाज की लाइन-लैंग्थ बिगाड़ने का दम रखते हैं। आईपीएल-2026 में ये देखने को मिला, जहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों को कूटा।

लोगों को है इंतजार

क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैक्नीस ने कहा है कि लोग वैभव को देखने के लिए उत्साहित हैं और वह भी चाहते हैं कि उनका डेब्यू आयरलैंड की जमीन पर हो।

ब्रायन ने हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल से बात करते हुए कहा, "उनको लेकर कापी उत्साह है। जो उत्साह और माहौल जो यहां बनाया गया है। असल बात ये है कि वह यहां हैं और आयरलैंड में अपना डेब्यू कर सकते हैं। उन्होंने यहां आयरलैंड में जो लोग क्रिकेट पसंद करते हैं उनकी कल्पना को जगा दिया है। वह अविश्वस्नीय टैलेंट हैं। अगर वह यहां अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते हैं तो हमारे लिए गर्व की बात होगी।"

कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ब्रायन यहीं नहीं रुके। उन्होंने वैभव को लेकर भविष्यवाणी भी कर डाली। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ का ये बल्लेबाज आने वाले दिनों में लंबे समय तक क्रिकेट पर राज करने वाला है। उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि हम उन्हें दशकों तक उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए देखने वाले हैं। मुझे ये देखकर अच्चा लग रहा है कि उनके सफर की शुरुआत शानदार है। ये आयरिश क्रिकेट के लिए एक और लैंडमार्क होगा।"

यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली के 'फ्लॉप क्लब' में हुए शामिल

यह भी पढ़ें- IND vs IRE 2nd T20I Weather Report: बारिश के कारण सीरीज गंवा बैठेगा भारत, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा फीका!