विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NED: 'वह इसके लिए तैयार नहीं था...' सौरव गांगुली ने रोहित को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर होगी हैरानी

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 10 Nov 2023 06:02 PM (IST)

कोलकाता में एक चैनल से बात करते हुए BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि विराट ...और पढ़ें

रोहित की कप्तानी को लेकर सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा।
रोहित की कप्तानी को लेकर सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा भारत के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में तीन साल पूरे कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है। दादा यानी सौरव गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा तीनों प्रारूपों की कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे।

कोलकाता में एक चैनल से बात करते हुए BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि विराट कोहली के पद छोड़ने के बाद, रोहित तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन आखिरकार उन्हें पूर्व कप्तान को हां कहना पड़ा।

सौरव गांगुली ने किया खुलासा

सौरव गांगुली ने कहा, रोहित शर्मा तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी लेने को लेकर उत्सुक नहीं थे। यह उस स्तर तक पहुंच गया था जहां, मैंने उनसे कहा था कि आपको हां कहना होगा अन्यथा मैं घोषणा कर दूंगा। क्योंकि वह एक उत्कृष्ट कप्तान हैं। विराट कोहली के जाने के बाद, वह भारत का नेतृत्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति थे। मैं जो देख रहा हूं उससे आश्चर्यचकित नहीं हूं।

यह भी पढे़ं- AFG vs SA: World Cup 2023 में छाया 21 साल का अफगानी बल्लेबाज, तोड़ा ब्रायन लारा का बड़ा रिकॉर्ड; Virat Kohli भी छूटे पीछे

विराट की जगह कई बार संभला था कार्यभार

बता दें कि जब भी विराट ने आराम करने या सीरीज से बाहर होने का फैसला किया, तो रोहित ने हमेशा कप्तान के रूप में कोहली की जगह ली थी। उन्होंने 2018 में निदाहास ट्रॉफी और एशिया कप में भारत को जीत दिलाई। गांगुली ने कहा कि रोहित की अनिच्छा व्यस्त काम के बोझ के कारण थी। वह पहले से ही 33 साल के थे और लगातार क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन शुक्र है कि उन्होंने सही और बुद्धिमानी भरा निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: ये काम कर लो पाकिस्तान पहुंच जाओगे सेमीफाइनल में! वसीम अकरम ने दिया अनोखा सुझाव, जानकर हंसी नहीं रुकेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।