Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: पत्नी की सलाह के दम पर फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, रायपुर में चमकने के बाद किया खुलासा

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म ...और पढ़ें

    सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा को दिया श्रेय

    सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा को दिया श्रेय

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहम समय पर फॉर्म में वापसी कर ली है। लंबे समय से रनों के लिए तरस रहे सूर्यकुमार ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान ने बताया है कि उनकी पत्नी की सलाह ने उन्हें फॉर्म में वापसी करने में मदद की।

    सूर्यकुमार ने दूसरे मैच में 37 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी। मैच के बाद सूर्यकुमार ने बताया कि उनकी फॉर्म में लौटने का राज उनकी पत्नी देविशा की एक सलाह है।

    पत्नी की सलाह आई काम

    सूर्यकुमार ने बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में कहा कि देविशा ने उनसे चीजों को धीमी करने और अपने समय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "कई बार क्या होता है कि जब हम घर जाते हैं तो एक कोच घर पर बैठा होता है। वो कोच जिससे आपने शादी की होती है। उन्होंने मुझसे बार-बार कहा कि अपना समय लो। उन्होंने मुझे काफी करीब से देखा है। वह मेरे दिमाग को भी जानती है। मैंने उनकी सलाह मानी और संभलकर बल्लेबाजी की। मैंने अपनी पारी में समय लेने के बारे में सोचा। मैंने पिछले मैच में भी यही किया था और इस मैच में भी यही किया।"

    उन्होंने कहा, "मैंने लोगों से कहा था कि मैं नेट्स में शानदार बल्लेबाजी कर रहा हूं, लेकिन जब तक आप मैच में रन नहीं बनाते हो आपको आत्मविश्वास नहीं आता है। मुझे दो-तीन दिन का आराम मिला। मैंने अपने आपको सोशल मीडिया से पूरी तरह से अलग कर लिया। मैंने तीन सप्ताह में आराम से प्रैक्टिस की। ऐसे में मैं अपने सही माइंडसेट में आया।"

    खबरें और भी

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिला बूस्ट

    भारतीय क्रिकेट टीम को सूर्यकुमार यादव के फॉर्म की तलाश थी। सूर्यकुमार कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं ये सभी जानते हैं। बीते 14 महीनों और 23 पारियों से उनके बल्ले से अर्धशतक तक नहीं निकला था और वर्ल्ड कप से पहले ये भारत के लिए चिंता की बात थी।

    अब सूर्यकुमार ने बता दिया है कि वह रास्ते पर लौट आए हैं। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वह अपनी फॉर्म को बनाए रखें और वर्ल्ड कप जिताने में योगदान दें।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ईशान किशन ने बढ़ा दी संजू सैमसन की मुश्किलें, कहीं चली न जाए टीम से जगह; बचा है सिर्फ 3 मैचों का समय

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सूर्यकुमार-ईशान ने बिगाड़ा न्यूजीलैंड के गेंदबाज का गणित, रायपुर में जमकर बरसे रिकॉर्ड्स; आंच पहुंची पाकिस्तान तक