Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA: Arshdeep Singh की सफलता के पीछे KL Rahul का रहा बड़ा हाथ, 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने के बाद युवा गेंदबाज ने किया खुलासा

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 08:21 PM (IST)

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच (IND vs SA) में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने शानदार गेंदबाजी का न ...और पढ़ें

    Arshdeep Singh ने पहले वनडे में अपने शानदार परफॉर्मेंस का KL Rahul को दिया क्रेडिट
    Arshdeep Singh ने पहले वनडे में अपने शानदार परफॉर्मेंस का KL Rahul को दिया क्रेडिट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Arshdeep Singh Statement: भारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों के आगे अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने को तरसते हुए नजर आए। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका (IND vs SA 1st ODI) की टीम 27.3 ओवर पर केवल 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    इसके जवाब में 117 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। 200 गेंद बाकी रहते ही भारत ने पहला वनडे अपने नाम किया। पहले मैच में साई सुदर्शन 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रेयस अय्यर ने 52 रन की पारी खेली।

    इस मैच में अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट झटके और उन्हें मैच के बाद इस प्रदर्शन का इनाम मिला। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को पहले वनडे के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। अर्शदीप ने अपने धांसू परफॉर्मेंस का क्रेडिट किसे दिया आइए जानते हैं?

    Arshdeep Singh ने पहले वनडे में अपने शानदार परफॉर्मेंस का KL Rahul को दिया क्रेडिट

    दरअसल, पहले वनडे मैच (IND vs SA) में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। अर्शदीप को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ये अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस धांसू प्रदर्शन का श्रेय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल भाई को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने कहा था कि तुम्हें मजबूत वापसी करने के बारे में सोचना है और पांच विकेट लेने का इरिदा बनाना चाहिए। मैं इस पल को इंजॉय कर रहा हूं। भगवान और टीम मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करता हूं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IND vs SA: ‘भारत को मिला नया स्टार’, डेब्यू मैच में Sai Sudharsan ने बिखेरी चमक, तूफानी अर्धशतक जड़कर राहुल के खास क्लब में मारी एंट्री

    Arshdeep Singh ने साउथ अफ्रीका की धरती पर रचा इतिहास

    बता दें कि अर्शदीप सिंह वनडे में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले साल 2018 में युजवेंद्र चहल ने ये काम किया था, जिन्होंने 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

    चहल से पहले डरबन में आशीष नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2003 में 23 रन देकर 6 विकेट लिए थे। अर्शदीप सिंह ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रचा। अर्शदीप भारत के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका की धरती में उनके खिलाफ वनडे में 5 विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों के आगे Aiden Markram की सेना ढेर, 15 साल बाद South Africa को मिली ODI की सबसे बड़ी हार