Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: रांची में मैच देखने आएंगे एमएस धोनी! टीम इंडिया के कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 05:17 PM (IST)

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को रांची में खेला जाना है। इस मैच में एमएस धोनी के आने की चर्चा है क्योंकि ये उ ...और पढ़ें

    एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर टीम इंडिया का मैच

    एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर टीम इंडिया का मैच

    HighLights

    1. IND vs SA: टीम इंडिया को एमएस धोनी के घर में खेलना है मैच

    2. IND vs SA: रांच में होना है पहला वनडे मैच

    3. IND vs SA: मैच देखने आ सकते हैं एमएस धोनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। सीरीज का पहला मैं रांची में खेला जाना है जो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की घर भी है। धोनी ने टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को अपने घर डिनर पर भी बुलाया था। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि क्या धोनी मैच देखने स्टेडियम आएंगे या नहीं?

    ये सवाल इसलिए है क्योंकि धोनी काफी फ्राइवेट जिंदगी जीते हैं। वह बहुत कम ही जगह जाते हैं। बहुत ही कम मैचों में धोनी को देखा गया है। भारत में होने वाले मैचों में भी धोनी को कभी-कभार ही देखा गया। ये मैच उनके घर में है इसलिए ये सवाल है कि क्या वह इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में आएंगे या नहीं।

    राहुल ने दी जानकारी

    टीम के कार्यवाहक कप्तान राहुल से शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब धोनी के आने और इसके टीम के साथ-साथ दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने शुरुआती दिन याद किए जब वह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया में आए थे। राहुल ने कहा, "जाहिर है हम सब उनकी कप्तानी में खेले हैं। हम सभी उनके फैन रहे हैं। उनके साथ भी खेले हैं। इसलिए वह एक दोस्त की तरह हैं। जब कोई धोनी के कद का खिलाड़ी हो तो आप जानते ही मैं क्या कह सकता हूं। ये बेहद शानदार एहसास होगा। इस तरह का मौका मिलना, भारतीय क्रिकेट में इतने सफल शख्स को जानना, हम एक क्रिकेटर और एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करते हैं।"

    बढ़ जाएगी उत्सुक्ता

    राहुल ने माना कि धोनी के स्टेडियम में होने से दर्शकों की उत्सुक्ता बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा, "अगर धोनी मैच देखने आते हैं तो दर्शकों का उत्साह और हमारा भी उत्साह काफी बढ़ जाएगा। इसलिए हम खुश हैं। अगर दर्शक ज्यादा तादाद में आते हैं हमें भी खेलने में मजा आएगा। उम्मीद है कि हम मैच जीत सकेंगे।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA Playing 11: रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग, श्रेयस अय्यर की जगह किसे मिलेगा मौका? जानिए क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

    यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st ODI Live Streaming: रोहित-कोहली को खेलते हुए देखने को हो जाएं तैयार, फ्री में यूं देखें पहला वनडे मैच