Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर ने कह दी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल को चुभने वाली बात, पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 09:11 PM (IST)

    भारतीय बल्लेबाज गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बुरी तरह से फेल हो गए। टीम महज 201 रनों पर ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस क ...और पढ़ें

    वॉशिंगटन सुंदर ने दिया बड़ा बयान

    वॉशिंगटन सुंदर ने दिया बड़ा बयान

    HighLights

    1. कई बार आप योजनाओं को सही तरह से लागू नहीं कर पाते: सुंदर


    2. गुवाहाटी टेस्ट मैच में मुश्किल में टीम इंडिया

    3. साउथ अफ्रीका के पास 314 रनों की बढ़त

    पीटीआई, गुवाहाटी: वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन में सोमवार को एक बात समान थी। दोनों का मानना है कि ऋषभ पंत की रणनीति अच्छी थी लेकिन उसे लागू करने में थोड़ी कमी रही। वॉशिंगटन ने कहा कि किसी और दिन गेंद स्टैंड में चली जाती और हम सब तारीफ करते और ताली बजाते। ऐसा ही होता है। कभी-कभी आपको उनकी योजना और कौशल का समर्थन करना होता है।

    उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि उन्होंने पहले भी बहुत सारे उदारहण पेश किए हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ उनके कौशल का समर्थन करने के बारे में है। जाहिर है कि योजना को उस तरह लागू नहीं किया जा सकता जिस तरह हम चाहते थे।

    बल्लेबाजी के लिए अच्छी है पिच

    भारत के बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के बावजूद वॉशिंगटन ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा विकेट है। आपको इस तरह के विकेट पर अधिक बल्लेबाजी करने को नहीं मिलती, विशेषकर भारत में। सच कहूं तो यह एक जीवंत विकेट है। अगर आप क्रीज पर समय बिताओगे तो रन बनाओगे। वॉशिंगटन का यह जवाब ध्रुव जुरैल और पंत को शायद पसंद नहीं आए जो खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

    साउथ अफ्रीका की बढ़त मजबूत

    इस मैच में तीन दिन बाद साउथ अफ्रीका की पकड़ा मजबूत नजर आ रही है। यानसेन ने गेंद से कहर ढाने से पहले बल्ले से आग लगाई थी और 93 रनों की पारी खेल अपनी टीम को 489 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया था इस स्कोर के सामने टीम इंडिया महज 201 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 26 रन बनाए और अपनी बढ़त को 314 रनों तक पहुंचा दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'पंत का शॉट अगर...', मार्को यानसेन ने बताई टीम इंडिया के कप्तान के विकेट की सच्चाई, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    यह भी पढ़ें- IND vs SA: मार्को यानसेन की गेंदों ने विकेट के साथ-साथ बरसाए रिकॉर्ड, लिखवाया खास लिस्ट में नाम