विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो चोटिल नहीं होता तो उसे नहीं मिलता...' पूर्व भारतीय क्रिकेटर का इस खिलाड़ी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 03 Nov 2023 04:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2023 06:01 PM (IST)

मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं और कुल 14 विकेट ले चुके हैं। शुरू के ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी को लेकर वसीम जाफर ने दिया बड़ा बयान। फोटो- एपी
मोहम्मद शमी को लेकर वसीम जाफर ने दिया बड़ा बयान। फोटो- एपी

HighLights

  1. वसीम जाफर का मानना है कि हार्दिक चोटिल नहीं हुए होते तो शमी को नहीं मिलता मौका
  2. शमी ने श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई
  3. शमी वर्ल्ड कप 2023 के 3 मैचों में ले चुके हैं 14 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े में खेले गए भारत और श्रीलंका मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Shami) ने कहर बरपाया। पांच श्रीलंकाई शेरों को ढेर कर विश्व कप (World Cup 2023) में नया कीर्तिमान स्थापित किया। शमी ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बने जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। शमी ने 14 पारियों में कुल 45 विकेट लिए हैं। इस तेज गेंदबाज ने जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया।

मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं और कुल 14 विकेट ले चुके हैं। शुरू के चार मैच में शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। तीन मैच में दमदार प्रदर्शन के बाद वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि अगर हार्दिक पांड्या चोटिल नहीं होते तो मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह ने नहीं मिली। उनका मानना है कि यह ईश्वर का रचा हुआ खेल था।

ईश्वर ने रचा था खेल

वसीम जाफर ने कहा, जी हां, "शायद ये ईश्वर का रचा हुआ खेल था, टीम इंडिया के लिए। अगर ऐसा नहीं होता तो मोहम्मद शमी को खेलने का मौका नहीं मिलता। श्रीलंका के लिए थोड़ा सा मुश्किल हो गया है चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना। भारत ने जो करारी शिकस्त दी है, वह मनोबल तोड़ने वाला है।"

यह भी पढ़ें- IND vs SL: एक ही मैच में पांच 'श्रीलंकाई शेरों का शिकार' करने वाले मो. शमी, वर्ल्ड कप में रच दिया एक और इतिहास

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत 

विश्व कप में भारतीय के प्रदर्शन को लेकर वसीम जाफर ने कहा कि भारतीय टीम इस वक्त बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर खेल रही है और किसी भी टीम पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि भारत ने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'ये जानकर बहुत...' सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद रोहित शर्मा ने बताई अपने दिल की इच्छा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।