Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ZIM: 'हम जल्द-से-जल्द सीरीज खत्म करना चाहते हैं ...', जिम्बाब्वे पर मिली जीत के बाद Shubman Gill ने दिया बयान

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 10:09 AM (IST)

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है जिसके तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 23 रन से जीत हासिल की। तीसरे टी20 मैच में शु ...और पढ़ें

    IND vs ZIM: भारत की जीत के बाद गदगद हुए Shubman Gill
    IND vs ZIM: भारत की जीत के बाद गदगद हुए Shubman Gill

    HighLights

    1. भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 23 रन से हराया
    2. भारत ने जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
    3. शुभमन गिल ने जीत के बाद खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार बैटिंग की। उन्होंने तीसरे टी20 मैच में 66 रन की पारी खेली और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 159 रन ही बना सकी और भारत ने ये मैच 23 रन से अपने नाम किया।

    इस मैच में मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। तीसरा टी20 मैच जीतने के बाद शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम जल्द-से-जल्द सीरी खत्म करना चाहते है।

    IND vs ZIM: भारत की जीत के बाद गदगद हुए Shubman Gill

    दरअसल, भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 159 रन ही बना सकी। मैच में मिली जीत के बाद गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच था और हमने जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शुरूआत की, वो शानदार रही।

    इसके बाद गिल से जब ये पूछा गया कि टीम 200 रन का स्कोर नहीं पार कर सकी, इस पर वह निराश थे। तो गिल ने कहा कि विकेट पर गेंद रूक-रूक कर आ रही थी, जिससे लेंथ गेंद पर हिट करना आसान नहीं था। गिल ने साथ ही कहा कि हम लेंथ गेंद पर भी हिट करना चाहते थे। हम सभी जानते हैं कि अगर विकेट से मदद मिलती है तो यह गेंदबाजों के लिए ही होगी। पर जीत में हर किसी ने योगदान दिया, ओपनर्स से लेकर बॉलर्स तक।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान क्रिकेट के बिगड़ सकते हैं हाल, खुल जाएंगे राज; PCB से बर्खास्‍त किए जाने के बाद Wahab Riaz ने किया दावा

    तीसरे टी20 मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। सुंदर को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो अच्छा लग रहा है। हर बार जब भी देश के लिए खेलत हूं तो शानदार लगता है। यह अच्छा विकेट था। पहले दो मैच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली।

    यह भी पढ़ें: IND vs ZIM 3rd T20I: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद भड़क गए कप्तान Sikandar Raza, इन खिलाड़ियों को बताया गुनहगार