Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: Final में Team India को मैच जिताएगा ये खिलाड़ी, रोहित या कोहली नहीं, Gautam Gambhir ने इस प्लेयर पर ठोका दावा

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 02:03 PM (IST)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व ...और पढ़ें

    Gautam Gambhir ने Shreyas Iyer को बताया भारत का असली गेम चेंजर
    Gautam Gambhir ने Shreyas Iyer को बताया भारत का असली गेम चेंजर

    HighLights

    1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को खेला जाएगा विश्व कप 2023 का फाइनल मैच
    2. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
    3. गौतम गंभीर ने विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले दिया बड़ा बयान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir on Shreyas Iyer: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम इंडिया ने इस विश्व कप में लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की।

    भारत की तरफ से हर एक खिलाड़ी ने इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर विराट कोहली की धमाकेदार पारी और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी तक, हर प्लेयर्स ने जमकर महफिल लूटी। इस कड़ी में पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने फाइनल मैच से पहले भारत के एक प्लेयर को लेकर बड़ा दावा ठोका है।

    IND vs AUS: Gautam Gambhir ने Shreyas Iyer को बताया भारत का असली गेम चेंजर

    दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने रोहित शर्मा, विराट कोहली या मोहम्मद शमी नहीं, बल्कि श्रेयस अय्यर को भारत का असली गेम चेंजर बताया। गंभीर ने आगे कहा कि दखिए मैं बहुत बड़ी बात कहने जा रहा हूं।

    विराट कोहली ने अच्छी पारियां खेली है , लेकिन मेरे लिए मैच का असली गेम चेंजर तो श्रेयर अय्यर हैं। अय्यर अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं और उन्होंने अब तक जो प्रदर्शन किया उससे मैं काफी इंप्रेस हूं। लगातार दो शतक जमा चुके हैं और मुझे यकीन है कि वह World Cup 2023 के फाइनल में भी (IND vs AUS) वह असली गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    World Cup 2023 Final: भारत को हराने की तगड़ी प्लानिंग कर रहा है Australia! सवाल पूछे जाने पर Steve Smith ने साधी चुप्पी; घुमा-फिरा कर दिया जवाब

    बता दें कि श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन दिखाया। चोट के बाद वापसी कर अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली और नीदरलैंड्स के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के बाद उनका बल्ला सेमीफाइनल मैच में भी नहीं थमा। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अब तक विश्व कप 2023 में कुल 526 रन बना लिए हैं।