Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 3rd ODI: कप्‍तान शुभमन गिल ने गिनाए भारत की हार के कारण, विराट कोहली और इस प्‍लेयर की तारीफ की

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 10:28 PM (IST)

    न्‍यूजीलैंड ने भारत तीसरे वनडे 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। कीवी टीम भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती है। इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने बताई हार की वजह।

    शुभमन गिल ने बताई हार की वजह।

    HighLights

    1. न्‍यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा वनडे 

    2. कीवी टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती

    3. डैरेल मिचेल ने 137 रनों की अहम पारी खेली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डैरेल मिचेल और ग्‍लेन फिलिप्‍स की शतकीय पारियों की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने भारत तीसरे वनडे 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। कीवी टीम भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती है। इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्‍यजूीलैंड ने पहली बल्‍लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे।

    जवाब में विराट कोहली के शतक के बाद भी टीम इंडिया 296 रन पर सिमट गई। कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन बनाकर अपने वनडे करियर का 54वां शतक लगाया। वहीं भारतीय टीम में बतौर गेंदबाजी ऑलराउंडर जगह बनाने की जद्दोजहद कर रहे हर्षित राणा ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

    राणा ने 43 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने इसके कारण गिनाए। इतना ही नहीं उन्‍होंने विराट कोहली और राणा की तारीफ भी की। इसके अलावा भारतीय कप्‍तान नितीश रेड्डी को मिल रहे मौकों पर भी बात की।

    हमें सुधार की जरूरत है

    शुभमन गिल ने कहा, "पहले मैच में जीत के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची। वडोदरा में खेले गए मुकाबले के बाद हमने जिस तरह से खेला दिखा, उससे काफी निराशा हुई। कई ऐसे एरिया हैं जिनमें सुधार की जरूरत है। सकारात्‍मक पहलुओं की बात करें तो विराट कोहली की बल्‍लेबाजी शानदार रही है। हर्षित राणा ने इस सीरीज में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, नंबर 8 पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता।"

    खबरें और भी

    राणा ने जिम्‍मेदारी संभाली 

    गिल ने कहा, "जिस तरह से राणा ने जिम्मेदारी संभाली, वह तारीफ के काबिल है। इस सीरीज में तेज गेंदबाजों ने अच्‍छी गेंदबाजी की। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम नितीश रेड्डी को मौके देना चाहते हैं। उन्हें पर्याप्त ओवर देना चाहते हैं ताकि हम देख सकें कि हमारे लिए किस तरह के संयोजन कारगर होते हैं और उनके लिए किस तरह की गेंदें कारगर होती हैं।"