Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: Hardik Pandya ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी Mumbai Indians में लौटने के बाद दिया धांसू रिएक्‍शन, ऑलराउंडर ने किया बड़ा खुलासा

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 02:39 PM (IST)

    हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें साल 2015 में आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे ...और पढ़ें

    Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस में वापसी कर बताई मन की बात
    Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस में वापसी कर बताई मन की बात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya on Home Returning Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी करने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी मन की बात कही।

    आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले रविवार को सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी की, जिसमें गुजरात टाइटंस ने पहले हार्दिक पांड्या को रिटेन किया।

    इसके कुछ ही देर बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को लेने के लिए कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ ट्रेड किया, जिससे उसके पर्स में 17.5 करोड़ रुपये आए और इस तरह हार्दिक ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के हो गए। इस बीच मुंबई इंडियंस में वापसी करने के बाद हार्दिक का पहला रिएक्शन सामने आया है।

    Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस में वापसी कर बताई मन की बात

    दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें साल 2015 में आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने वाले हार्दिक नजर आ रहे है।

    इसके अलावा हार्दिक ने सभी पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ बिताए हुए सभी पलों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि पुरानी यादें फिर से ताजा हो ही जाती है। मुंबई. वानखेड़े. पलटन। मुंबई में वापसी करने के बाद मैं काफी खुश हूं। #OneFamily

    Hardik Pandya का आईपीएल करियर

    हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2023 में कुल 16 मैच खेलते हुए 346 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े। साल 2022 में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। वहीं, मुंबई इंडियंस की तरफ से 2015 से 2021 तक हार्दिक ने 1476 रन बनाए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)