Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: Kuldeep Yadav की खराब फॉर्म पर भड़के DC के कोच, दी कड़ी चेतावनी

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:59 PM (IST)

    Kuldeep Yadav Delhi Capitals IPL 2026: सीएसके से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने कुलदीप यादव के खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। ...और पढ़ें

    IPL 2026: Kuldeep Yadav को आखिर क्या हुआ?

    IPL 2026: Kuldeep Yadav को आखिर क्या हुआ?

    HighLights

    1. कुलदीप यादव को आखिर हुआ क्या?

    2. कुलदीप यादव मौजूदा सीजन अभी तक केवल 7 विकेट ही ले पाए

    3. दिल्ली के कोच हेमांग बदानी ने कुलदीप को लेकर क्या कहा?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC Coach on Kuldeep Yadav: अरुण जेटली स्टेडियम में सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत रखा। सीएसके के दोनों स्पिनर्स अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन हेमंग बदानी की कोचिंग वाली दिल्ली कैपिटल्स की हालत सुधरती नहीं नजर आई।

    दिल्ली की टीम में बड़े-बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल स्टार स्पिनर्स का आउट ऑफ फॉर्म होना टीम की दिक्कतें बढ़ा रहा है। उनकी खराब फॉर्म ने मैनेजमेंट की चिंता भी बढ़ा दी है। 

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद दिल्ली के मुख्य कोच हेमंग बदानी (DC Head Coach Hemang Badani) ने कुलदीप के प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अपनी लय वापस पाने की नसीहत दी है।

    Kuldeep Yadav को आखिर क्या हुआ?

    मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में DC के कोच ने सीधे तौर पर कुलदीप के स्पेल पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, "कुलदीप हमारे मैच विनर हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ खो दी है। मिडिल ओवर्स में जब हमें विकेट की जरूरत होती है, तब वे रन लुटा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि वो इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करें, क्योंकि टीम के पास अब गलतियों की गुंजाइश नहीं बची है।"

    बदानी ने साथ ही कहा कि घरेलू टीम का पिच पर कोई नियंत्रण नहीं है । उन्होंने मैच के बाद कहा,

     

     

    पिचों पर हमारा कोई कोई नियंत्रण नहीं है। लोग भले सोचते हों कि टीम अपनी पसंद की पिच तैयार करा सकती है, लेकिन BCCI का साफ निर्देश है कि वही पिचों की देखरेख करता है और यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी घरेलू टीम को अतिरिक्त फायदा न मिले। इसलिए आपको उसी पिच पर खेलना होता है जो आपके सामने रखा जाता है। दिल्ली हमारा घरेलू मैदान है, लेकिन यहां हमें कैसी पिच मिलेगी, इसे समझने में हमारे लिए काफी उतार चढ़ाव वाला सफर रहा है।

    -

    दिल्ली कैपिटल्स के कोच

    खबरें और भी

    बदानी ने आगे कहा कि एक मैच में 75 रन बने, दूसरे में 265। फिर आज की पिच स्पिन ले रही थी। लेकिन किसी भी टीम का पिच पर ज्यादा नियंत्रण नहीं होता। यह सिर्फ हमारे साथ नहीं है। पूरा टूर्नामेंट काफी हद तक न्यूट्रल रखा गया है। हर टीम को हालात के हिसाब से जीत का रास्ता निकालना पड़ता है। हालांकि आप यह जरूर चाहेंगे कि कुछ निरंतरता रहे।

    CSK के खिलाफ महंगे साबित हुए कुलदीप

    अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जा रही थी, लेकिन बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लेंथ लगातार मिस करते दिखे। उन्होंने तीन ओवर में बिना विकेट लिए 34 रन दिए। इससे कुलदीप का खराब फॉर्म को लेकर और ज्यादा चर्चा होने लगी। इस सीजन उन्होंने 30 ओवर गेंदबाजी की है, जहां उनकी इकॉनमी 10 से ऊपर रही है और सिर्फ 7 विकेट मिले हैं।

    वहीं, अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में DC के स्पिन अटैक की अगुवाई की है, लेकिन बल्लेबाजी में उनका सीजन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 33 रन बनाए हैं। उनका औसत 5.50 और स्ट्राइक रेट 90 से भी कम है।

    इन दोनों को लेकर बदानी ने कहा कि उन्हें कुलदीप से ज्यादा उम्मीद है, लेकिन वह पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। यही भरोसा उन्होंने अक्षर पर भी जताया।

    उन्होंने कहा कि ये ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे बड़े स्तर पर क्रिकेट खेला है। दो बार विश्व कप जीत चुके हैं। आप उनके साथ काम करते हैं और उन पर भरोसा जताते हैं। उन्हें खुद पर भी भरोसा है क्योंकि वे जानते हैं कि मुश्किल दौर से कैसे निकलना है और वापसी कैसे करनी है। वे यह सब पहले भी कर चुके हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंता

    कुलदीप की खराब फॉर्म सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए भी सिरदर्द बन सकती है। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन होना है और कुलदीप भारत के मुख्य स्पिन विकल्प माने जा रहे हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर उनका विकेट नहीं लेना कई सवाल खड़े कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- IPL: Sanju Samson ने रचा इतिहास, Delhi Capitals के खिलाफ बना डाला अनोखा रिकॉर्ड; देखती रह गई दुनिया

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: प्वाइंट्स टेबल में आज फिर होगा फेरबदल, पंजाब से नंबर-1 का ताज छीनना चाहेगी हैदराबाद