'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए', कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर उखड़े दिखे अंजिक्य रहाणे; अपनी चोट पर भी दिया अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने और अपनी चोट को लेकर बयान दिया है। कोलकाता को पहले मैच में मुंबई से हार ...और पढ़ें
-1774807774854_m.webp)
अजिंक्य रहाणे ने कैमरन ग्रीन पर दिया बयान
HighLights
अजिंक्य रहाणे ने बताई कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने की वजह
कोलकाता को पहले मैच में मुंबई से मिली हार
अजिंक्य रहाणे ने अपनी चोट पर भी दी जानकारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल-2026 की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर पाई। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने उसे छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में कैमरन ग्रीन का गेंदबाजी न करना चर्चा का विषय रहा और मैच के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में पूछा गया तो वह थोड़े उखड़े दिखे।
कोलकाता ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनको खरीदा इसलिए गया था क्योंकि वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं, लेकिन पहले मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजी में भी फेल रहे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का लिया नाम
ग्रीन का गेंदबाजी न करना हैरानी भरा था। अगर वह गेंदबाजी करते तो शायद कोलकाता को बड़ा फायदा मिलता। मैच के बाद जब रहाणे से उनके गेंदबाजी न करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "ये सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।"
अपने गेंदबाजों को लेकर रहाणे ने कहा, "हमारे गेंदबाजों के लिए ये काफी मुश्किल था। हमारा गेंदबाजी अटैक कम अनुभवी है, लेकिन ये खिलाड़ी सीखेंगे। सामने मजबूत बल्लेबाजी क्रम था इसलिए ये उनके लिए सीखने वाली बात रही होगी। मुझे लगता है कि मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी की। उम्मीद है कि ग्रीन जल्दी गेंदबाजी करना शुरू करेंगे और हमारा संयोजन थोड़ा अलग होगा।"
खबरें और भी
अपनी चोट पर दिया अपडेट
रहाणे दूसरी पारी के दौरान चोटिल हो गए थे। वह मैदान से बाहर चले गए थे और इसी कारण रिंकू सिंह को कप्तानी करनी पड़ी थी। रहाणे ने अपनी चोट पर अपडेट देते हुए कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन काफी क्रैम्प हुए थे। खासकर मेरी पिंडली में। उम्मीद है कि मैं अच्छा हो जाऊंगा।"
रहाणे ने इस मैच में 40 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और पांच छ्क्के शामिल थे। उनका तूफानी अंदाज देख हर कोई हैरान था। ब्रॉडकास्टर केविन पीटरसन ने जब उनसे पूछा कि वह इस उम्र में ऐसी बल्लेबाजी कैसे कर रहे हैं तो राहणे ने कहा, "मैं अभी भी युवा हूं केपी।"
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 220 रन बनाए थे। मुंबई ने ये टारगेट पांच गेंद पहले चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें- MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा ने तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, खास लिस्ट में निकल गए सबसे आगे
यह भी पढ़ें- MI vs KKR: वानखेड़े में बरसे Rohit Sharma और रयान रिकेल्टन, 14 साल बाद IPL का ओपनिंग मैच जीती मुंबई इंडियंस