Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'किसे बनाऊं फेवरेट?..', Sourav Ganguly ने लिया RR और PBKS का नाम; बताया IPL 2026 का प्रबल दावेदार

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:29 PM (IST)

    पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने IPL 2026 को लेकर कहा है कि किसी एक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताना मुश्किल है, क्योंकि टूर्नामेंट अभी खुला है ...और पढ़ें

    वोट डालने के बाद IPL पर बोले गांगुली

    वोट डालने के बाद IPL पर बोले गांगुली

    HighLights

    1. IPL 2026 के अभी तक 40 मैच खेले जा चुके है

    2. पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में टॉप पर है

    3. सौरव गांगुली ने आईपीएल को लेकर क्या बोला?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने IPL 2026 को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि इस सीजन में किसी एक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताना आसान नहीं है। उनका मानना है कि टूर्नामेंट अभी पूरी तरह खुला हुआ है और कई टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

    वोट डालने के बाद IPL पर बोले गांगुली

    बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गांगुली ने अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ साउथ 24 परगना में वोट डाला। कड़ी सुरक्षा और लंबी कतारों के बीच मतदान करने के बाद जब उन्होंने मीडिया से बात की, तो IPL 2026 पर भी खुलकर अपनी राय रखी।

    उन्होंने कहा, “IPL चल रहा है, कई टीमें अच्छी खेल रही हैं। किसी एक को फेवरेट चुनना मुश्किल है। पंजाब किंग्स अच्छा कर रही है, राजस्थान रॉयल्स भी मजबूत है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। अभी आधा टूर्नामेंट बाकी है।”

    IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स टॉप पर 

    पंजाब किंग्स भले ही पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार गई हो, लेकिन वो 8 मैचों में 13 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। RCB के 8 मैचों में 12 प्वाइंट्स हैं और उनका नेट रन रेट 1.919 है, जो टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है। RR ने 9 मैच खेलकर 12 प्वाइंट्स हासिल किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 10 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है।  

    खबरें और भी

    गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 8 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के 6-6 प्वाइंट्स हैं और वो छठे व सातवें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस टेबल में सबसे नीचे हैं। KKR आठवें और MI नौवें नंबर पर है। दोनों टीमों की जीत का आंकड़ा अभी कम है। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: पंजाब को हराने के बाद तीसरे स्थान पर राजस्थान, प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में हुआ बदलाव

    यह भी पढ़ें- PBKS vs RR: 'चूक गए पर टूटेंगे नहीं…', Shreyas Iyer ने किसे बताया पीबीकेएस की पहली हार का असली विलेन