Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs KKR: कैमरन ग्रीन ने गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं की गेंदबाजी? रहाणे ने दिया जवाब

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

    कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोलकाता के कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह ...और पढ़ें

    कैमरन ग्रीन नहीं की गेंदबाजी

    कैमरन ग्रीन नहीं की गेंदबाजी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुछ भी सही नहीं जा रहा है। आईपीएल-2026 में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को उसे एक और हार मिली। इस मैच में कैमरन ग्रीन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एक बार फिर उनको गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया। मैच के बाद रहाणे ने इसका कारण बताया और फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया।

    ग्रीन ने इस मैच में बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाते हुए 55 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। उनके दम पर ही कोलकाता की टीम 180 रनों का टारगेट हासिल करने में सफल रही। हालांकि, गुजरात ने इसे चार गेंद पहले हासिल करते हुए मैच अपने नाम किया।

    ग्रीन ने इसलिए नहीं की गेंदबाज

    कोलकाता की टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तब सभी की नजरें ग्रीन पर थीं। ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की जिससे सभी हैरान रह गए और मैच के बाद रहाणे से इस संबंध में सवाल भी किया गया। रहाणे ने कहा कि ग्रीन को क्रैम्प थे इसलिए वह बाहर थे। कोलकाता के कप्तान ने कहा, "वह क्रैम्प से परेशान थे। यही कारण थे कि वह मैदान के अंदर-बाहर हो रहे थे।"

    गिल और गेंदबाजों को सराहा

    रहाणे ने अपने गेंदबाजों को मैच अंत तक ले जाने के लिए सराहा। उन्होंने साथ ही गुजरात के कप्तान गिल की पारी की भी तारीफ की। रहाणे ने कहा, "हमने शुरुआत में दो-तीन विकेट जल्दी खो दिए थे। ग्रीन ने इसके बाद जिस तरह से बैटिंग की है वो शानदार है। हमारे गेंदबाजों को भी श्रेय जाता है। वह मैच को अंत के ओवरों तक ले गए। गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। आज ओस भी थी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- GT vs KKR: गिल की कप्तानी पारी से गुजरात की 'शुभमन' जीत, कोलकाता के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल

    यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस में हुई मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, चोटिल इंग्लिश प्लेयर को किया रिप्‍लेस