Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उनमें Dhoni की झलक...' झारखंड के इस खिलाड़ी को लेकर 'दादा' ने किया था बड़ा दावा, पिता ने किया खुलासा

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 10:46 PM (IST)

    झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर सबसे पहले चेन्‍नई ने बोली लगाई। बीच में गुजरात कूदी पड़ी। 20 लाख से उनकी कीमत 60 लाख पहुंच गई। सीएक ...और पढ़ें

    Kumar Kushagra को लेकर गांगुली ने किया था बड़ा दावा। फाइल फोटो
    Kumar Kushagra को लेकर गांगुली ने किया था बड़ा दावा। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार, 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 72 खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। एक तरफ जहां, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ बड़े खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। वहीं कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने भी सुर्खियां बटोरीं।

    इनमें कुमार कुशाग्र एक रहे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। कुशाग्र भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के ही राज्य यानी झारखंड से हैं और एक विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं।

    सौरव गांगुली कुशाग्र से हुए थे प्रभावित

    कुशाग्र के पिता शशिकांत ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुलासा किया कि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता में डीसी के ट्रायल कैंप में कुशाग्र की सिक्स हिटिंग क्षमता से प्रभावित हुए थे।

    यह भी पढे़ं- IPL auction 2024: गुमनाम खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया करोड़पति, MS Dhoni के राज्य से है नाता

    कुशाग्र के पिता ने किया बड़ा खुलासा

    शशिकांत ने कहा, ट्रायल में गांगुली उनकी छक्का मारने की क्षमता और मैदान पर खेलने की क्षमता से प्रभावित हुए। कुशाग्र की कीपिंग कौशल ने भी गांगुली को प्रभावित किया और यहां तक ​​​​कि उन्हें बताया कि उनमें एमएस धोनी की झलक दिखती है। "द इंडियन एक्सप्रेस ने शशिकांत कुशाग्र के हवाले से कहा।

    कुशाग्र के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड

    शशिकांत ने आगे खुलासा किया कि गांगुली ने उनके बेटे के लिए 10 करोड़ रुपये तक की बोली लगाने का वादा किया था और जब उन्हें दिल्ली ने चुना तो उन्होंने इसे एक चमत्कारी दिन बताया। बता दें कि कुशाग्र के नाम प्रथम श्रेणी मैच में 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि उन्होंने नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2021-22 मैच के दौरान हासिल की थी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: 'Dunki में आएगा वहां तो गया है बस...' फैंस के अजीबोगरीब सवाल पर Shah Rukh Khan ने दिया मजेदार जवाब

    खबरें और भी