Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केएल राहुल और ये स्टार बाहर, Irfan Pathan ने T20 World Cup 2024 के लिए किया इन 15 खिलाड़‍ियों का चयन

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 06:21 PM (IST)

    साल 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने बुधवार को अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम का खुलासा किया। पठान ने ऋषभ पंत को विकेटकीपर ब ...और पढ़ें

    इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या के लिए रखी खास शर्त।
    इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या के लिए रखी खास शर्त।

    HighLights

    1. केएल राहुल को नहीं दी टीम में जगह
    2. ईशान किशन को भी रखा टीम से बाहर
    3. हार्दिक पांड्या के लिए रखी खास शर्त

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम चुनी है। इरफान पठान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या के लिए एक स्पेशल मानदंड बताया है, जबकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में जगह नहीं दी है। 

    साल 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने बुधवार को अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम का खुलासा किया। टीम में ईशान किशन को जगह नहीं दी है। इसकी जगह उन्होंने ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना है। ओपनिंग जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा को रखा है। शुभमन गिल और संजू सैमसन को 15वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया है।

    हार्दिक पांड्या के लिए रखी खास शर्त

    हैरानी की बात यह है कि इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम में जगह दी तो है लेकिन पांड्या के लिए एक खास कंडीशन रख दी। इरफान पठान का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हों तो उन्हें टीम में जगह दी जा सकती है। पठान ने रिंकू सिंह और शिवम दुबे को टीम में जगह दी है।

    यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर के पांच महारिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इरफान पठान की भारतीय टीम:

    रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (बशर्ते वह नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे हों), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई/युजवेंद्र चहल, शुभमन गिल /संजू सैमसन

    खबरें और भी