Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: Virat Kohli क्यों टेस्ट सीरीज में बनेंगे इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द, इरफान पठान ने बताई वजह

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 10:10 AM (IST)

    इरफान पठान का मानना है कि किंग कोहली इंग्लैंड के लिए टेस्ट सीरीज में बड़ा सिरदर्द साबित होंगे। विराट कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ भारत में और भी ...और पढ़ें

    Virat Kohli: इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।
    Virat Kohli: इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।

    HighLights

    1. इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं
    2. इरफान के अनुसार, कोहली बनेंगे इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में किंग कोहली अपनी प्रचंड फॉर्म में लौट आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली है।

    कोहली का रिकॉर्ड इंग्लिश टीम के खिलाफ अपनी सरजमीं पर दमदार रहा है। इसी वजह से इरफान पठान का मानना है कि किंग कोहली इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ा सिरदर्द साबित होंगे।

    क्यों कोहली बनेंगे इंग्लैंड के लिए सिरदर्द?

    इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए विराट कोहली की जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, "विराट कोहली अपनी बेस्ट फॉर्म में लौट चुके हैं। यह इंडियन क्रिकेट और विराट कोहली के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। साउथ अफ्रीका में कोहली का प्रदर्शन लाजवाब था और उनकी पैरों की मूवमेंट भी कमाल की थी। वह अपने फुटवर्क के साथ आक्रामक रुख दिखा रहे थे और इसी की मदद से उनको इंग्लैंड सीरीज में रन बनाने में मदद मिलेगी।"

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में Virat Kohli मचाएंगे गदर, नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि; बेमिसाल रिकॉर्ड देख टेंशन में इंग्लिश खेमा

    इंग्लैंड के खिलाफ 'विराट' कोहली

    विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक खूब पसंद है। कोहली इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बल्ला थामकर अब तक कुल 50 पारियों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान विराट ने 42.36 की औसत से 1991 रन जड़े हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी जमा चुके हैं।

    भारत में और शानदार है रिकॉर्ड

    विराट कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ भारत में और भी जबरदस्त रहा है। किंग कोहली ने अपनी सरजमीं पर इंग्लिश टीम के खिलाफ कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज ने 56.38 की औसत से 1015 रन बनाए हैं।