'तुम्हारे मां-बाप ने ये सिखाया, चीटिंग करते हो', जब भारतीय खिलाड़ी पर जमकर भड़के थे कुमार संगकारा
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 21 साल पुराने वाकये का खुलासा किया है, जब कुमार संगकारा ने 2005 के दिल्ली टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों पर बेईमानी ...और पढ़ें

कुमार संगकारा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पठान का कहना है कि एक बार संगकारा इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर बेइमानी करने का आरोप लगाया था। पठान ने 21 साल की पुरानी घटना को याद कर खुलासा किया कि संगकारा भारतीय प्लेयर्स पर लगातार टिप्पणी कर रहे थे।
दरअसल, श्रीलंका की टीम 2005 में भारत दौरे पर आई थी, जहां पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी। सीरीज का एक मुकाबला दिल्ली में खेला गया था। उस मैच में गेंद बदले जाने की वजह से संगकारा नाराज हो गए थे। उसके बाद वे भारतीय खिलाड़ियों पर बेइमानी का आरोप लगाने लगे।
दिल्ली टेस्ट में हुआ था विवाद
यह घटना 2005 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हुई। इरफान पठान भारत के लिए गंभीर के साथ ओपनर के रूप में उतरे थे। उन्होंने 93 रन बनाए, लेकिन संगकारा के साथ हुई तीखी बहस की वजह से ये मामला और भी अधिक चर्चा में आ गया। श्रीलंकाई टीम अपनी पारी के दौरान गेंद बदलने से नाराज थी। जब भारत की बारी आई, तो संगकारा ने पठान और भारतीय खिलाड़ियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उनकी परवरिश तक पर टिप्पणी कर दी।
दो छक्के लगने के बाद बढ़ा तनाव
पठान ने मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर दो छक्के लगाए। इसके बाद संगकारा की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। पठान भी चुप नहीं रहे और जवाब दिया। इरफान पठान ने 'चीकी सिंगल्स' कार्यक्रम में बताया, "दिल्ली टेस्ट में मैंने ओपनिंग की और 93 रन बनाए। पहली पारी के बाद गेंदों के बॉक्स में बदलाव हुआ। श्रीलंकाई खिलाड़ी खुश नहीं थे। संगकारा सबसे ज्यादा बोल रहे थे। जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मुझे कुछ पता नहीं था।
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा, "मैंने मुरलीधरन पर दो छक्के लगाए। नई गेंद पर छक्के लगने से उनकी प्लानिंग बिगड़ी। अचानक संगकारा कहने लगे कि तुम लोग धोखा देते हो, तुम्हारे माता-पिता यही सिखाते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत बातें कहीं, तो मैंने भी जवाब दिया।"
पठान और संगकारा में बाद में हुई दोस्ती
कुछ साल बाद दोनों किंग्स इलेवन पंजाब में साथ खेले। पठान ने बताया कि नीलामी के बाद उन्हें संगकारा के साथ खेलना था। वे उनके परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तब पठान ने माफी मांगी। संगकारा ने भी माफी मांगी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए।पठान ने कहा कि भावनाएं ऊंची होती हैं और गलतियां हो जाती हैं।