Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 में Dhoni के सामने हैं कई मुश्किलें, माही कैसे कर पाएंगे टाइटल को डिफेंड; इरफान पठान ने गिनाई CSK की कमजोरियां

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 06:27 PM (IST)

    आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिक ...और पढ़ें

    IPL 2024: एमएस धोनी के सामने होंगे कई बड़े चैलेंज।
    IPL 2024: एमएस धोनी के सामने होंगे कई बड़े चैलेंज।

    HighLights

    1. इरफान पठान ने गिनाई सीएसके की कमजोरियां
    2. इरफान के अनुसार, धोनी के सामने होंगे इस बार कई बड़े चैलेंज
    3. टूर्नामेंट के पहले मैच में आरसीबी से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती उन कप्तानों में की जाती है, जो आम खिलाड़ी को भी सुपरस्टार बना देते हैं। पिछले सीजन कागज पर कमजोर नजर आ रही टीम के साथ माही ने आईपीएल का संग्राम जीता था। इस बार भी सीएसके को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कुछ झटके लगे हैं।

    हालांकि, हर किसी को धोनी की अद्भुत कप्तानी पर पूरा भरोसा है। इसके बावजूद इरफान पठान का मानना है कि माही के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में राह इतनी आसान नहीं रहने वाली है।

    धोनी के सामने मुश्किलें हैं कई

    भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत करते हुए सीएसके की कमजोरियों को उजागर किया। उन्होंने कहा, "इस बार दीपक चाहर तुरंत इंजरी से वापस आ रहे हैं। पथिराना का प्रदर्शन भी पिछले कुछ समय में श्रीलंका की ओर से खास नहीं रहा है। कॉनवे भी इंजर्ड हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपके तीन से चार अहम खिलाड़ी चोटिल हो जाए या फिर फॉर्म में ना हों, तो टीम मैनेजमेंट का काम काफी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि धोनी के सामने चैलेंज होगा।"

    यह भी पढ़ें'Virat Kohli की फॉर्म तय करेगी IPL 2024 में RCB की किस्मत, ब्रेक से लौटने के बाद खूब धमाल मचाता है स्टार बल्लेबाज'

    हालांकि, इरफान ने माना कि कई चैलेंज होने के बावजूद धोनी का मास्टर माइंड इसका हल खोज लेगा। उन्होंने कहा, "हम सभी धोनी के मास्टर माइंड को जानते हैं। वह जरूर कुछ ना कुछ करके चीजों को मैनेज कर लेंगे, जैसे उन्होंने पिछले साल किया था।"

    आरसीबी से होगी चेन्नई की भिड़ंत

    आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में 22 मार्च को खेला जाएगा। चेन्नई ने पिछले सीजन फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।