Ishan Kishan ने CSK फैंस को चिढ़ाकर मनाया SRH के प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न, 'घर जाने' वाले इशारे का वीडियो VIRAL
CSK vs SRH मैच के बाद, हैदराबाद के विकेटकीपर ईशान किशन का जश्न का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने सीएसके फैंस को घर जाने का इशारा करके उनका मजाक ...और पढ़ें

Ishan Kishan ने CSK फैंस का उड़ाया मजाक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ishan Kishan Celebration: चेपॉक में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई और जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का ईशान ने जिस तरह सेलिब्रेशन किया, वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Ishan Kishan ने CSK फैंस का उड़ाया मजाक
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan Video) ने स्टैंड्स की तरफ देखकर उंगलियों से सीटी बजाने का इशारा किया और फिर हाथ के इशारे से दर्शकों को घर जाओ का संकेत दिया। ये माना जा रहा है कि उन्होंने चेपॉक की भीड़ द्वारा लगातार की गई हूटिंग का जवाब दिया था।
बता दें कि सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर खेलते हुए ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस तरह 20 ओवर में 181 रन चेज कर लिया। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली और ईशान का साथ दिया। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी बनी, जिसने हैदराबाद को 6 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई और सीजन के टॉप-4 में एंट्री कराई।
Ishan Kishan be like: Anni muskuni intiki ***geyandi ani antunaduu😂 pic.twitter.com/W6AIQKyqap
— strawberry (@ndukuchepali) May 18, 2026
Ishan Kishan had absolutely no hesitation.
— AdityaVarma (@AdityaVarma45_) May 19, 2026
Bro was literally telling the annoying CSK crowd to “enough, leave the stadium now” after SRH win. 🤣🔥 pic.twitter.com/K87gMCMZx6
ईशान किशन ने मैच के बाद क्या कहा?
SRH को प्लेऑफ में पहुंचाने वाली मैच विनिंग पारी खेलने के बाद ईशान किशन ने बताया कि इस पारी के पीछे उनका पर्सनल इमोशन जुड़ा था।ईशान ने खुलासा किया, "आज मेरी मोटिवेशन मेरा भाई था। उसने हाल ही में अपनी बहन को खो दिया है। परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त था। वो आज पहली बार स्टेडियम में मुझे खेलते देखने आया था। मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था"
यह भी पढ़ें- CSK vs SRH: ईशान किशन की तूफानी पारी ने हैदराबाद को प्लेऑफ में दिलाई जगह, चेन्नई को घर में मिली 5 विकेट से हार