Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    James Anderson ने अपने विदाई टेस्‍ट से पहले दिया बेहद इमोशनल बयान, कहा- 'मेरा पूरा ध्‍यान इस पर रहेगा कि...'

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 10:54 PM (GMT+05:30)

    जेम्‍स एंडरसन अपना आखिरी टेस्‍ट खेलने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में 10 जुलाई से शुरू होने वाले टेस्‍ट शुरू होने से पहले ...और पढ़ें

    जेम्‍स एंडरसन ने टेस्‍ट क्रिकेट में 700 विकेट लिए हैं
    जेम्‍स एंडरसन ने टेस्‍ट क्रिकेट में 700 विकेट लिए हैं

    HighLights

    1. जेम्‍स एंडरसन ने टेस्‍ट क्रिकेट में अब तक 700 विकेट लिए हैं
    2. एंडरसन ने कहा कि वो संन्‍यास का फैसला लेकर खुश हैं
    3. एंडरसन संन्‍यास के बाद इंग्‍लैंड के कोचिंग स्‍टाफ से जुड़ सकते हैं

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने मजाकिया लहजे में कहा कि वो अपना पूरा ध्‍यान बेहतर गेंदबाजी करने पर लगा रहे हैं। एंडरसन ने साथ ही कहा कि जब क्रिकेट से उनकी विदाई होगी तो वो खुद को रोने से रोकना पसंद करेंगे।

    जेम्‍स एंडरसन 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले टेस्‍ट के बाद क्रिकेट से संन्‍यास लेंगे। इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स पर पहला टेस्‍ट खेला जाएगा। एंडरसन टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और उनका लक्ष्‍य अपने आखिरी टेस्‍ट में शेन वॉर्न के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगा।

    जेम्‍स एंडरसन ने क्‍या कहा

    जेम्‍स एंडरसन ने लॉर्ड्स में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वो वह अपने आखिरी मैच के लिए सहज महसूस कर रहे हैं और मैच के बारे में ज्‍यादा नहीं सोच रहे हैं। तेज गेंदबाज ने कहा कि उनका लक्ष्‍य टीम को जीत दिलाने का होगा क्‍योंकि वो जानते हैं कि मैच के बाद भावनाएं बदल चुकी होंगी।

    यह भी पढ़ें: James Anderson में क्‍या खूबी है, जो उन्‍हें सबसे अलग बनाती है? इंग्‍लैंड के दिग्‍गज क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा खुलासा

    मेरा ध्‍यान इस पर रहेगा: एंडरसन

    एंडरसन ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से मेरी ट्रेनिंग अच्‍छी चल रही है। मैं खेल के बारे में ज्‍यादा नहीं सोच रहा हूं। मेरे लिए बड़ी बात होगी कि अच्‍छी गेंदबाजी करूं और टीम को मैच जिताऊं। मेरा पूरा ध्‍यान इसी पर लगा है। मुझे विश्‍वास है कि मैच के बाद भावनाएं बदलेंगी। तो मेरा ध्‍यान खुद को रोने से रोकने पर रहेगा।''

    खबरें और भी

    करियर पर गर्व: एंडरसन

    42 साल के तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्‍हें अपने करियर पर गर्व है और वह ऊंचे स्‍तर पर अपना करियर समाप्‍त करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा, ''मैं अपना 188वां टेस्‍ट मैच खेलूंगा और मुझे इस पर गर्व है। मैं खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं कि बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। भले ही मेरा एक मैच बचा हो, लेकिन मेरी कोशिश कड़ी ट्रेनिंग करने की है।''

    एंडरसन को संन्‍यास से दिक्‍कत नहीं

    जेम्‍स एंडरसन ने कहा कि वह मई में संन्‍यास लेने का मन बना चुके थे। उन्‍होंने साथ ही कहा कि वो इस फैसले से शांत‍ि में हैं। इंग्लिश पेसर ने बताया कि उन्‍हें संन्‍यास के फैसले से कोई परहेज नहीं है।

    तेज गेंदबाज ने कहा, ''मुझे किसी समय रुकना ही था। मैंने कुछ महीनों में स्‍वीकार कर लिया कि संन्‍यास लेने का सही समय है। मेरी कोई श‍िकायत नहीं है। मुझे कोई मलाल नहीं है। मैंने इंग्‍लैंड की लंबे समय तक सेवा की। उनके साथ खेला, जो मेरे से ज्‍यादा प्रतिभाशाली थे। मगर उन्‍हें चोट के कारण ज्‍यादा मौके नहीं मिले।''

    यह भी पढ़ें: 700 विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन ने जब सरेआम कैमरे पर उतार दिए थे कपड़े, क्रिकेट जगत में मच गया था तहलका