विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni के दोस्त ने टेस्ट क्रिकेट से लिया अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Published: Mon, 01 Sep 2025 05:20 PM (IST)

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेकर चौंका दिया है। इस खिलाड़ी का ...और पढ़ें

चेन्नई के खिलाड़ी ने किया बड़ा फैसला
चेन्नई के खिलाड़ी ने किया बड़ा फैसला

HighLights

  1. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ने किया टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक
  2. अपने देश के लिए खेल चुका है टेस्ट क्रिकेट
  3. आईपीएल-2025 में थी चेन्नई का हिस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले एक गेंदबाज ने अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर हैरानी भरा फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया है वो भी अनिश्चितकाल के लिए। ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के जेमी ओवरटन।

ओवरटन ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वह वनडे और टी20 पर फोकस कर सकें। मौजूदा समय में कई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता न देकर सीमित ओवरों खासकर टी20 क्रिकेट को तवज्जो देते हैं ताकि दुनिया भर में खेली जा रही लीगों में खेल सकें और जमकर पैसा कमा सकें।

काफी सोचने के बाद लिया फैसला

ओवरटन ने कहा कि उन्होंने काफी कुछ सोचने के बाद ये फैसला किया है। उन्होंने कहा, "काफी कुछ सोचने के बाद मैंने रेड बॉल क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं 99 फर्स्ट क्लास मैच खेला जिसमें इंग्लैंड के लिए खेले गए दो मैच शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "रेड बॉल, फर्स्ट क्लास क्रिकेट ने मेरे पेशेवर करियर को बुनियादी तौर पर मजबूत किया और मुझे अभी तक जो मौके मिले हैं उनका रास्ता खोला। मैंने यहीं से खेल सीखा और अपने लक्ष्य तय किए जो मुझे अभी तक चला रहे हैं।"

शिफ्ट करना होगा फोकस

ओवरटन को पिछले साल चेन्नई ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी ने कहा कि आज के समय को देखते हुए उनको अपनी प्राथमिकता बदलनी होगी। उन्होंने कहा, "अपने करियर के इस दौर में, जहां 12 महीने क्रिकेट होता है, ऐसे में सभी फॉर्मेट के लिए पूरे समय तक उपलब्ध होना मुमकिन नहीं है। ये शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मुश्किल है। अपने करियर में आगे बढ़ते हुए मेरा ध्यान सिर्फ सफेद गेंद की क्रिकेट पर होगा। जब तक संभव है मैं उच्च स्तर की क्रिकेट खेलने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार है।"

यह भी पढ़ें- Ravichandran Ashwin ने ILT20 ऑक्शन में दिया नाम, UAE में 30 सितंबर को नीलामी

यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने चुनी अपनी CSK की ऑल-टाइम टीम, ड्वेन ब्रावो और ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं दी जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।