Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: पहले टेस्‍ट में क्‍या था इंग्‍लैंड का प्‍लान? बुमराह से खौफ खा रही थी टीम, जेमी स्मिथ ने किया खुलासा

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 06:37 PM (IST)

    इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट के पांचवें दिन 82वें ओवर में रवींद्र जडेजा के खिलाफ आक्रामक रूख अपना कर मैच को जल्दी जीतने का फैसला किया। उन्‍हें ...और पढ़ें

    बुमराह ने पहली पारी में चटकाए थे 5 विकेट। इमेज - बीसीसीआई
    बुमराह ने पहली पारी में चटकाए थे 5 विकेट। इमेज - बीसीसीआई

     लंदन, प्रेट्र: इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के पांचवें दिन 82वें ओवर में रवींद्र जडेजा के खिलाफ आक्रामक रूख अपना कर मैच को जल्दी जीतने का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि भारत विकेट की तलाश में अपने स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी पर लगा सकता है।

    जीत के लिए 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनुभवी जो रूट और विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ सतर्कता से बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम लक्ष्य के काफी करीब थी। हालांकि स्मिथ ने जडेजा के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को पांच विकेट से यादगार जीत दिलाई।

    ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ छोड़ने वाले थे हेड कोच का पद, रोहित शर्मा ने ऐसे मनाया, फिर T20 WC ट्रॉफी के साथ हुई विदाई

    स्मिथ ने कहा कि उस समय टीम को ज्यादा रन की जरूरत नहीं थी। उस समय बुमराह के गेंदबाजी पर आने की संभावना कम थी लेकिन क्रिकेट में आप किसी भी चीज को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते कि क्या होगा। मैं हमेशा अपनी टीम का समर्थन करता हूं लेकिन कुछ अच्छी गेंदें हो सकती हैं और अचानक आप आठ विकेट गंवाने के बाद दबाव में हो सकते हैं।

    ऐसे में मैंने मैच को जल्दी खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि एक नई गेंद आने वाली है और विकेट गिरने पर क्रिस वोक्स को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ता लेकिन अगर मैं कुछ बड़े शॉट मार सका तो यह नौबत ही नहीं आएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'विराट कोहली की कमी खलेगी', इंग्लिश क्रिकेट ने बताया कि भारत अब किस प्‍लेयर पर निर्भर रहेगा