विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू देखने के बाद फूट-फूट कर रोने लगे जावेद मियांदाद, विश्व विजेता कप्तान का किया बचाव

Updated: Sat, 29 Aug 2026 11:43 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू सामने आने के बाद उनके दोस्त रहे जावेद मियांदाद ने ...और पढ़ें

जावेद मियांदाद ने किया इमरान खान का बचाव

जावेद मियांदाद ने किया इमरान खान का बचाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल में हैं। उनके दो बेटों का हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू प्रसारित हुआ जिसमें उन्होंने इमरान खान की बिगड़ती हालत और जान से मारने के खतरे की बात कही। इस इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बवाल भी मचा। लंबे समय तक इमरान के साथ खेलने वाले जावेद मियांदाद इस इंटरव्यू को देखने के बाद रोने लगे और उन्होंने अपने पूर्व कप्तान का बचाव किया।

इमरान भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेल में हैं। उनके बेटों ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद भी उनसे मिलने नहीं दिया जाता। बेटों के मुताबिक, इमरान को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है।

'वो करप्ट नहीं हो सकता'

इस इंटरव्यू के सामने आने के एक दिन बाद जावेद मियांदाद ने नरेटिव यूट्यूह चैनल से बात की और भावुक होते हुए कहा कि इमरान खान जैसा शख्स भ्रष्टाचार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "वह काफी ईमानदार इंसान है। वह ऐसा इंसान नहीं है जो भ्रष्टाचार करे। अगर वह ऐसा होता तो काफी चीजें कर सकता था। क्या होगा अगर आप उसे छोड़ देंगे तो? क्या वह किसी को खा जाएगा या बर्बाद कर देगा? वह भी किसी का बेटा है। मैं हमेशा इस बारे में सोचता रहता हूं कि वह क्या कर रहे होंगे।"

इमरान की कप्तानी में जीता वर्ल्ड कप

इमरान खान वो कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 1992 में वर्ल्ड कप जीता था। उनके बाद पाकिस्तान दोबारा वनडे में विश्व विजेता नहीं बन सकी। इसके अलावा इमरान को एक ऐसे शख्स के तौर पर भी याद किया जाता है जिसने कई खिलाड़ियों को बनाया। इनमें वसीम अकरम, वकार यूनिस, इंजमाम उल हक जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं जो आज दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिने जाते हैं।