Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अब भारत का मतलब जीत', जय शाह ने टीम इंडिया की तारीफ में पढ़े कसीदे; गिनाई उपलब्धियां

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 10:33 PM (IST)

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा जीत की लय की तुलना पूर्व की अजेय ऑस्ट्रेलियाई टीमों से की। उन्होंने कहा कि अब 'भारतीय टीम' का मत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने भारत की जीत की मौजूदा लय की तुलना अतीत की अजेय आस्ट्रेलियाई टीमों से करते हुए शनिवार को कहा कि 'भारतीय टीम' नाम अब विश्व क्रिकेट में जीत की पहचान बन गया है।

    भारतीय पुरुष टीम हाल में अहमदाबाद में एकतरफा फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बनी। वहीं इससे पहले नवंबर में महिला टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता था।

    भारतीय टीम का मतलब जीत

    शाह ने एक निजी पुरस्कार समारोह के दौरान कहा कि जैसे एक समय था जब ऑस्ट्रेलिया का मतलब जीत होता था, वैसे ही आज 'भारतीय टीम' का मतलब जीत है। अब यही हकीकत बन गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव शाह को खेल के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शाह ने यह पुरस्कार मैदान पर कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को समर्पित किया।

    शाह ने कहा कि मैं यह पुरस्कार सभी खिलाड़ियों को खासकर उन महिला खिलाड़ियों को समर्पित करना चाहूंगा जो मैदान पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। आईसीसी प्रमुख ने पिछले हफ्ते भारतीय टीम को मिली जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी बधाई दी। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों की भी तारीफ की।

    गिनाई उपलब्धियां

    शाह ने 2019 में बीसीसीआई के सचिव का पद संभावा था और तब से भारत ने जो सफलताएं हासिल की उसको भी चिह्नित किया। शाह ने कहा, "2019 में जब मैंने बीसीसीआई में कदम रखा था तब से 2026 तक, इन सात सालों में भारत ने दो अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत, दो अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप, डब्ल्यूटीसी फाइनल में दो बार रनर अप, वनडे वर्ल्ड कप में एक बार रनरअप, लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया है। ये बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए बधाई देता हूं।"

    खबरें और भी