Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Joe Root ने रोहित-कोहली की बढ़ती उम्र पर दिया बड़ा बयान, कहा- इन्हें टीम से नजरअंदाज करना होगा गलत

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 10:12 AM (IST)

    वनडे विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस वक्त ये दोनों बल्लेबाज एशिया ...और पढ़ें

    Joe Root ने कोहली-रोहित की बढ़ती उम्र को लेकर दिया बड़ा बयान
    Joe Root ने कोहली-रोहित की बढ़ती उम्र को लेकर दिया बड़ा बयान

    HighLights

    1. जो रूट ने विराट-रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान
    2. जो रूट ने कोहली-रोहित की बढ़ती उम्र पर दिया हैरतअंगेज बयान
    3. उम्र के कारण रोहित-कोहली को टीम से नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस वक्त ये दोनों बल्लेबाज एशिया कप खेल रहे हैं, जहां दोनों टीम के लिए धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मजबूती देने का काम कर रहे है।

    विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वहीं, कप्तान रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 53 रन की पारी खेलकर भारत को एशिया कप के फाइनल में एंट्री कराने में अहम योगदान दिया।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि युवा खिलाड़ियों को अब ज्यादा मौके मिलने चाहिए। इस कड़ी में टी-20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के स्टार जो रूट से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका क्या जवाब दिया आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

    Joe Root ने कोहली-रोहित की बढ़ती उम्र को लेकर दिया बड़ा बयान

    इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उम्र के आधार पर रोहित-कोहली को टीम से नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक है। रूट ने आगे ये भी कहा कि जब दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट है तो उन्हें भारतीय टीम में बरकरार रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    रूट ने साथ ही कहा,

    ''मुझे लगता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को उम्र के कारण बाहर करना बेहद खतरनाक हैं। आप देख सकते हैं कि टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल कितना लंबे समय तक खेले। उनके अलावा कई ऐसे बेस्ट प्लेयर्स है जो टी-20 में बहुत लंबे समय तक खेले है और शानदार प्रदर्शन कर टीम को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। आप जब तक फिट है तब तक आपको खेलना चाहिए।''

    इसके साथ ही जो रूट ने कहा कि जेम्स एंडरसन एक परफेक्ट उदाहरण है। वह 40 साल के है और इस उम्र में भी वह शानदार प्रदर्शन कर रहे है। हम खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि हमने उनहें बढ़ती उम्र के कारण टीम से बाहर नहीं किया। उनके पास अनुभव की कमी नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023 के फाइनल से पहले सामने आई Virat Kohli की कमजोरी! 12 पारियों में 8 बार इस तरह हुए OUT