Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jos Buttler के लिए बेहद खराब बीता T20 World Cup 2026, अपने संन्‍यास पर दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 09:14 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान जोस बटलर ने स्‍वीकार किया कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बटलर ने साथ ही अपने संन्‍यास पर भी अपडेट ...और पढ़ें

    जोस बटलर (Pic Credit- X)

    जोस बटलर (Pic Credit- X)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान जोस बटलर ने स्‍वीकार किया कि हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बटलर ने साथ ही कहा कि अभी वो नहीं मानते कि उनका करियर समाप्‍त हो गया है।

    इंग्‍लैंड के अनुभवी बल्‍लेबाज ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में 8 पारियों में केवल 87 रन बनाए। इंग्‍लैंड का टूर्नामेंट में सफर सेमीफाइनल में समाप्‍त हुआ था, जहां उसे भारत के हाथों 7 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। बटलर ने विश्‍वास जताया कि वो जल्‍द ही अच्‍छे फॉर्म में लौटेंगे।

    बटलर ने क्‍या कहा

    निश्चित ही मेरा प्रदर्शन खराब था, जो कि निराशाजनक है। मगर मैंने पिछले कुछ सालों में अपना सर्वश्रेष्‍ठ खेल खेला है। उम्‍मीद है कि मैं जल्‍द ही अपनी सर्वश्रेष्‍ठ लय में लौटूंगा। मेरा लक्ष्‍य है कि इंग्‍लैंड के लिए दोबारा खेलूं, लेकिन कप्‍तान बनकर नहीं। मैं न तो चयनकर्ता हूं और न ही कुछ और। तो जो होना है, होगा।

    -

    जोस बटलर

    ब्रेक लेकर खुश हूं: बटलर

    वर्ल्‍ड कप के बाद बटलर ने ब्रेक लिया और अपने परिवार के साथ फ्रांस में छुट्टियां मनाईं। उन्‍होंने कहा, 'मैं ज्‍यादा देर क्रिकेट से दूर नहीं रह सकता। ऐसे में यह ब्रेक मेरे लिए अच्छा हुआ। मुझे इसकी जरुरत थी। मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैंने समय का आनंद उठाया और अब काफी राहत महसूस कर रहा हूं।'

    खबरें और भी

    अपने खराब प्रदर्शन के बारे में बटलर ने कहा कि प्रयास में कमी नहीं रही, लेकिन चीजें सही ढंग से नहीं हुईं। बटलर ने कहा, 'मेरे प्रयासों में कमी नहीं रही। बस चीजें ढंग से नहीं हुईं।' बटलर आगामी आईपीएल में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्‍व करते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विदेशी बल्‍लेबाज, एबी डिविलियर्स से भी आगे है एक स्‍टार प्‍लेयर

    यह भी पढ़ें: 'बड़ी गलती कर दी', इंग्‍लैंड के बाहर होने पर हैरी ब्रूक ने बयां किया दर्द; टीम को जमकर फटकारा