विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: Rohit Sharma के बचाव में उतरे विश्‍व कप विजेता कप्‍तान, 1 लाइन से आलोचकों की कर दी बोलती बंद

Published: Mon, 09 Dec 2024 08:42 PM (IST)

एडिलेड में खेले गए बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्‍ट्रेलिया ...और पढ़ें

लगातार 4 हार के साथ रोहित ने की धोनी की बराबरी। इमेज- एक्‍स
लगातार 4 हार के साथ रोहित ने की धोनी की बराबरी। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. दूसरा टेस्‍ट 10 विकेट से हारी भारतीय टीम
  2. 14 दिसंबर से शुरू होगा तीसरा टेस्‍ट मैच
  3. वापसी करने पर होगी रोहित शर्मा की नजर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले टेस्‍ट में जसप्रीत बुमराह की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया। एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्‍ट से पहले रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई।

रोहित की कप्‍तानी में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही रोहित शर्मा की कप्‍तानी की खासी आलोचना हो रही है। अब हिटमैन को दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का साथ मिला है।

रोहित की क्षमता पर संदेह नहीं

कपिल देव ने सोमवार को कहा, "आइए रोहित शर्मा की वापसी करने की क्षमता पर संदेह न करें। उन्हें खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई सालों तक ऐसा किया है, तो आइए किसी पर संदेह न करें। मैं उन पर संदेह नहीं करूंगा। मुझे उम्मीद है कि उनकी फॉर्म वापस आ जाएगी। यह महत्वपूर्ण है।" विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान ने बताया कि कैसे भारत ने कुछ महीने पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था।

रोहित की कप्‍तानी में लगातार 4 टेस्‍ट हारी टीम

लगातार चार टेस्ट मैच हारने के बाद रोहित अब विराट कोहली और एमएस धोनी की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं। कपिल देव ने कहा, "एक या दो प्रदर्शनों के साथ अगर आपको किसी की कप्तानी पर संदेह है, मेरा मतलब है सिर्फ छह महीने पहले जब उसने टी20 विश्व कप जीता था तो आपने मुझसे यह सवाल नहीं पूछा होगा। उसकी क्षमता और प्रतिभा को जानते हुए वे मजबूत वापसी करेंगे।"

ये भी पढ़ें: Ind vs Aus 2nd Test: ओपनिंग के अलावा किन नंबर्स पर टेस्‍ट खेले हैं Rohit Sharma, जानिए हिटमैन की बैटिंग पोजीशंस की पूरी डिटेल

न्‍यूजीलैंड ने भारत को दी थी मात

  • रोहित की कप्‍तानी में भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज हारी थी।
  • रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने अब तक 22 टेस्‍ट मैच खेले हैं।
  • इस दौरान टीम को 12 में जीत मिली है और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं।
  • एडिलेड टेस्‍ट में रोहित शर्मा ने 6 नंबर पर बल्‍लेबाजी की। हालांकि, वह बुरी तरह फेल रहे।
  • पहली पारी में भारतीय कप्‍तान ने 3 रन और दूसरी पारी में 6 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: Rohit Sharma की वापसी रही फीकी, गौतम गंभीर का प्‍लान हुआ फेल; एडिलेड में भारत की फजीहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।