Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KL Rahul Birthday: 'जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता...' केएल राहुल के जन्मदिन पर ससुर सुनील शेट्टी ने शेयर की स्पेशल तस्वीर; PHOTO

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 01:49 PM (IST)

    केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है। सुनील शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्य ...और पढ़ें

    केएल राहुल के जन्मदिन पर ससुर सुनील शेट्टी ने एक प्यारा संदेश लिखा।(फोटो सोर्स: मिड-डे)
    केएल राहुल के जन्मदिन पर ससुर सुनील शेट्टी ने एक प्यारा संदेश लिखा।(फोटो सोर्स: मिड-डे)

    HighLights

    1. केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है।
    2. इससे ज्यादा खूबसूरत इंसान मत बनो कि हमलोग तुम्हारे सामने छोटे लगने लगे: सुनील शेट्टी
    3. अथिया एस खुशनसीब लड़की: सुनील शेट्टी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul Birthday। भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का आज 32वां जन्मदिन है। एक्टर सुनिल शेट्टी ने जन्मदिन के अवसर पर अपने दामाद को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया। इस तस्वीर में सुनील शेट्टी, उनके बेटे आहान शेट्टी और केएल राहुल नजर आ रहे हैं।

    सुनील शेट्टी ने  की अपने दामाद की जमकर तारीफ 

    सुनील शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है... तुम्हे अपने साथ पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह एक ऐसा संबंध है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जन्मदिन मुबारक हो। लव यू बेटा।

    अथिया एस खुशनसीब लड़की: सुनील शेट्टी

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    कुछ दिनों पहले मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की थी। जब उनसे पूछा गया कि आप केएल राहुल को क्या सलाह देंगे तो उन्होंने एक दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा खूबसूरत इंसान मत बनो कि हमलोग तुम्हारे सामने छोटे लगने लगे।

    सुनील शेट्टी ने आगे कहा,"तुम इतने अच्छे लड़के नहीं हो सकते कि हर कोई यह माने कि अच्छाई इसी में है और आप मे नहीं है। वह इसी तरह का बच्चा है। मैं हमेशा अथिया से कहता हूं कि तुम खुशनसीब हो। अथिया एक अच्छी लड़की है। मेरी मां, पत्नी, बहन। सभी भाभियां केएल राहुल की दीवानी है।"

    साल 2023 में दोनों ने रचाई थी शादी

    23 जनवरी साल 2023 को केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ शादी रचा ली। दोनों की शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: T20 WC 2024: 'धोनी अमेरिका आ रहे हैं लेकिन...' क्या वर्ल्ड कप की टीम में दिनेश कार्तिक की होगी एंट्री? रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब