Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कौन कह रहा है यह सब, उसके पास कोई काम नहीं...' T20 WC 2024 की टीम से Virat Kohli को बाहर करने की बात पर बिफरे पूर्व क्रिकेटर

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 07:50 PM (IST)

    टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की फ्लाइट में विराट कोहली होंगे या नहीं यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है और वह शतक भी जमा ...और पढ़ें

    विराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को लेकर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपनी राय रखी है।
    विराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को लेकर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपनी राय रखी है।

    HighLights

    1. कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन को लेकर बोले श्रीकांत
    2. आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है किंग कोहली का बल्ला
    3. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट ने खेली थी शतकीय पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में विराट कोहली(Virat Kohli) भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? यह वो सवाल है जिसकी चर्चा इस समय जोरों पर है। कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में बोल रहा है और उनका स्ट्र्राइक रेट भी पहले से बेहतर नजर आ रहा है।

    इसके बावजूद कुछ क्रिकेट पंडितों का मानना है कि विराट की जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत की राय एकदम अलग है। श्रीकांत विराट को वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने की बात करने वालों पर जमकर भड़के हैं।

    कोहली के सपोर्ट में उतरे श्रीकांत

    भारत के पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कोहली की आलोचना करने वालों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा, "कोई चांस ही नहीं है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि हम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के बिना जाएं।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 का मजा होगा किरकिरा, कई विदेशी खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट में छोड़ेंगे टीम का साथ; सामने आई दिल तोड़ने वाली खबर

    श्रीकांत ने आगे कहा, "हमको 2022 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले विराट ही थे। वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। यह सब कौन कह रहा है। यह अफवाह उड़ाने वाले लोग, इनके पास कोई काम नहीं है। इस बातचीत का आधार क्या है। अगर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जीतना है, तो विराट कोहली को स्क्वॉड में होना ही चाहिए।"

    'कोहली के बिना नहीं जा सकती टीम इंडिया'

    श्रीकांत ने कहा कि भारतीय टीम विराट कोहली के बिना जा ही नहीं सकती। उन्होंने कहा, "आपको एक ऐसा बंदा चाहिए, जो सिर्फ वहां पर खड़ा रहे। भारत को शीट एंकर चाहिए, फिर वो चाहे टी-20 वर्ल्ड कप हो या फिर वनडे विश्व कप। विराट कोहली के बिना भारतीय टीम नहीं जा सकती। हमको विराट 100 प्रतिशत चाहिए ही चाहिए।"

    IPL में बोल रहा कोहली का बल्ला

    विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला शतक जमाया। कोहली ने 72 गेंदों पर 113 रन की लाजवाब पारी खेली। पांच मैचों में किंग कोहली 105.33 की औसत और 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 316 रन ठोक चुके हैं।