'अच्छे इंसान को कोई नहीं रोक सकता', Hardik से मनमुटाव के बीच Krunal Pandya हुए इमोशनल; पोलार्ड को बताया बड़ा भाई
क्रुणाल पांड्या ने अपनी पुरानी टीम एमआई के खिलाफ आरसीबी के लिए 73 रन की अहम पारी खेली और आखिरी बॉल तक चले इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई। ...और पढ़ें

RCB vs MI: पोलार्ड की बातों को क्रुणाल ने किया याद
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Krunal Pandya Emotional Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से मात दी और प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई को बाहर किया। एमआई ही नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
आरसीबी की इस जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumarरहे। क्रुणाल के बल्ले से 73 रन की अहम पारी निकली, जबकि भुवी ने चार विकेट लेने के साथ आखिरी ओवर में एक महत्वपूर्ण छक्का भी लगाया। आखिरी दो गेंद पर दो रन चाहिए थे और रसिख सलाम ने मिड ऑन की तरफ खेलकर दो रन लिए और आरसीबी को मैच जिता दिया। आरसीबी ने आईपीएल में दूसरी बार एमआई को लीग स्टेज में दो बार हराया।
इस जीत के बाद क्रुणाल पांड्या मुंबई के बैटिंग कोच और अपने पुराने साथी कीरोन पोलार्ड से मिले। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और क्रुणाल पोलार्ड और एमआई के साथ बिताई अपने वर्षों के बारे में पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए इमोशनल भी हुए।
पोलार्ड की बातों को क्रुणाल ने किया याद
दरअसल, अपनी पूर्व टीम (एमआई) को हराने के बाद क्रुणाल ने पोलार्ड के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा,
"पॉली(कीरोन पोलार्ड) मेरे बड़े भाई हैं। मैंने एमआई में अपने सबसे अच्छे 6 साल बिताए हैं। मुझे याद है कि कीरोन और पांड्या ब्रदर्स वहां इंजन रूम थे। यह जाहिर तौर पर भावुक कर देने वाला था और मैं कीरोन पोलार्ड को बहुत पसंद करता हूं। वह शानदार इंसान हैं। इस फॉर्मेट के GOAT हैं और उन्होंने कई ट्रॉफी और मैच जीते हैं और जैसा कि वह कहते हैं, आप अच्छे इंसान को नीचे नहीं रख सकते।"
खबरें और भी
वहीं, आरसीबी के लिए 73 रन की अहम पारी खेलने के बाद क्रुणाल ने ये स्वीकार किया कि दबाव वाली स्थितियां उनके खेल को और बेहतर बनाती हैं। उन्हें कठिन चुनौतियों का सामना करना पसंद है और वह हमेशा ऐसी परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार रखते हैं।
उन्होंने साथ ही कहा कि वह खुद मैच खत्म करना चाहते थे और ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन भुवी (भुवनेश्वर कुमार) ने जो शॉट खेला, वह 'शॉट ऑफ द मैच' था।
2022 में एमआई से अलग हुए क्रुणाल
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले क्रुणाल पांड्या को रिलीज किया गया और वो लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने, जबकि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस चले गए। अब हार्दिक फिर से मुंबई का हिस्सा बन गए, लेकिन क्रुणाल आरसीबी की टीम से खेलते हैं। वहीं, पोलार्ड रिटायर होकर एमआई के बैटिंग कोच बन गए।
साल 2021 आईपीएल सीजन को याद करते हुए क्रुणाल ने कहा, "मुझे अभी भी याद है कि 2021 हमने अपना आखिरी मैच साथ में खेला था तो हमने एकदूसरे के हाथ पकड़कर कहा था और महसूस हुआ था कि हमारा साथ में आखिरी मैच होगा। इसलिए भावुक करने वाला मौका रहा। मुझे कीरोन पोलार्ड पसंद है। वह जबरदस्त इंसान है। वह सभी फॉर्मेट के कमाल के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बहुत सारे मैच और ट्रॉफी जीती है।"
हार्दिक-क्रुणाल के बीच सब कुछ नहीं ठीक!
कुछ समय से हार्दिक और क्रुणाल के बीच अनबन की खबरें सामने आई हैं। दोनों इस सीजन आपस में दूरी बरतते दिखे।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, RCB से मैच हारते ही इंस्टाग्राम पर खेला फॉलो-अनफॉलो का गेम
यह भी पढ़ें- RCB vs MI: क्यों राज बावा को दिया गया आखिरी ओवर? हार के बाद कप्तान Suryakumar Yadav ने बताई वजह