Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली के लगातार 0 पर आउट होने से खुश हैं क्रुणाल पांड्या, RCB को जिताने के बाद दिया हैरान करने वाला बयान

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:56 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर खुशी जाहिर की है। कोहली पिछले दो मैचों में बिना खाता खो ...और पढ़ें

    विराट कोहली को लेकर क्रुणाल पांड्या का हैरान करने वाला बयान

    विराट कोहली को लेकर क्रुणाल पांड्या का हैरान करने वाला बयान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। आरसीबी ये मैच दो विकेट से जीतने में सफल रही। इस मैच में विराट कोहली एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हुए। ये लगातार दूसरी बार है जब कोहली बिना खाता खोले आउट हुए हैं और ये देखकर उनकी टीम के साथ क्रुणाल पांड्या की खुशी का ठिकाना नहीं है।

    मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। आरसीबी ने ये टारगेट आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वह 11 मैचों में सात जीत और चार हार के बाद 14 अंक लेकर टॉप पर है।

    पांड्या हैं खुश

    क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। उनकी ये पारी टीम के लिए मैच जिताने वाली साबित हुई। हालांकि, कोहली इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इससे पहले वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी बिना खाता खोले आउट हुए थे। मैच के बाद पांड्या ने कहा कि वह कोहली के लगातार 0 पर आउट होने से खुश हैं।

    मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांड्या ने कहा, "पहली बात तो ये है कि विराट कोहली एक चैंपियन प्लेयर हैं। अगर वह दो मैचों में रन नहीं बनाते हैं तो मैं और ज्यादा खुश हो जाता हूं क्योंकि आप जानते हैं कि विराट कोहली मजबूती से वापसी करना जानते हैं। उनके अंदार काफी भूख है। वह एक अलग तरह के खतरनाक बल्लेबाज हैं, सही है?"

    खबरें और भी

    कोहली को लेकर नहीं है चिंता

    पांड्या ने कहा कि आरसीबी के खेमे में कोहली की फॉर्म को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। पांड्या ने उम्मीद जताई है कि कोहली जल्दी ही फॉर्म में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, "विराट कोहली की जब बात आती है तो किसी तरह की टेंशन नहीं होती है। हर कोई जानता है कि वह क्या हैं और क्या कर सकते हैं। मुझे इस बात का भरोसा है कि विराट कोहली दोबारा वही करेंगे जो विराट कोहली करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Tim David पर लगेगा बैन? MI-RCB मैच के दौरान किए अभद्र इशारे; वायरल VIDEO मचा रहा बवाल

    यह भी पढ़ें- MI को ले डूबा तिलक-नमन का कंफ्यूजन! ड्रॉप कैच बना टर्निंग प्वाइंट; क्रुणाल पांड्या ने RCB को दिलाई जीत