Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lalit Modi का खुलासा, 19 साल पहले सचिन, द्रविड़ और गांगुली से मैच खेलने के लिए मांगी थी भीख

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 01:19 PM (IST)

    ललित मोदी ने खुलासा किया है कि 2007 के पहले टी20 विश्व कप में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने खेलने से इनकार कर दिया था। ...और पढ़ें

    Lalit Modi का 2007 T20 World Cup को लेकर बड़ा खुलासा

    Lalit Modi का 2007 T20 World Cup को लेकर बड़ा खुलासा

    HighLights

    1. ललित मोदी ने साल 2007 टी20 विश्व कप से जुड़ा किस्सा किया शेयर

    2. ललित मोदी ने सचिन, द्रविड़ और गांगुली से मैच खेलने की रिक्वेस्ट की थीं

    3. 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था टी20 विश्व कप

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Lalit Modi on 2007 T20 World Cup: साल 2007, क्रिकेट के एक नए युग की जब शुरुआत हुई थी। पहला टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना था और इस फॉर्मेट में भारत के खेलने पर संशय बना हुआ था। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने खेलने से मना कर दिया था।

    उनका मानना था कि ये फॉर्मेट युवाओं के लिए है और उनका खेल टेस्ट और वनडे तक ही सीमित रहना चाहिए, लेकिन आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने तीनों दिग्गजों से रिक्वेस्ट की थी कि वह टूर्नामेंट में खेलें। इसका खुलिसा खुद ललित मोदी ने हाल ही में किया है।

    Lalit Modi ने सचिन,द्रविड़ और गांगुली से मैच खेलने की मिन्नतें की थीं

    दरअसल, टी20 विश्व कप 2007 से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, जहां उन्हें तीन टेस्ट मैच और 7 वनडे मैच की सीरीज खेलनी थी। 19 जुलाई से 8 सितंबर तक चले इस टूर के बाद टी20 विश्व कप 2007 का आगाज 11 सितंबर से होना था।

    इंग्लैंड दौरे के लिए राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे सीनियर स्टार्स टीम का हिस्सा था, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। एमएस धोनी की लीडरशिप में भारत की टीम में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक, आरपी सिंह, इरफान पठान और दूसरे खिलाड़ी शामिल थे।

    खबरें और भी

    लेकिन सीनियर खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने इस टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया था। इससे जुड़ा किस्सा ललित मोदी ने बताया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एनआई से बातचीत में बताया, "जब इंडिया 2007 में इंग्लैंड दौरे पर थी तो मैं ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी के पास गया और मैंने कहा, "प्लीज, मैं आपसे टी20 खेलने की रिक्वेस्ट करता हूं। उन्होंने कहा, ललित, क्या तुम मजाक कर रहे हो? यह क्या बेवकूफी भरा गेम है? हम इसे नहीं खेलना चाहते। ड्रेसिंग रूम में सबने मुझसे यही कहा। ओह, हमारा टूर लंबा रहा है। हम अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। अब, आज, क्या पब्लिक, नंबर एक, प्लेयर्स, नंबर दो , एडमिनिस्ट्रेटर, नंबर तीन, यह मानेंगे कि कोई प्लेयर विश्व कप नहीं खेल रहा है? हंगामा हो जाएगा।"

    तीनों दिग्गजों ने नहीं खेला था टी20 विश्व कप

    ललित मोदी ने आगे कहा कि बीसीसीआई ने भी उस वक्त टी20 विश्व कप को उतनी अहमियत नहीं दी थी और दक्षिण अफ्रीका में युवा टीम भेजने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई ने अपना मुख्य भारतीय दल ही दक्षिण अफ्रीका नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि नई टीम भेजते हैं और उसकी कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को देते हैं। टीम पूरी तरह युवा और अनुभवहीन थी। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी उस विश्व कप में नहीं खेले थे।'

    उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में किसी विश्व कप में 'बी टीम' भेजने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

    यह भी पढ़ें- 'हॉलीवुड-बॉलीवुड से भी बड़ा स्टार बनेगा ये लड़का…', 15 साल के Vaibhav Suryavanshi पर ललित मोदी की भविष्यवाणी

    यह भी पढ़ें- 'मैं भगोड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी मुझे क्यों निशाना बनाते हैं?', ललित मोदी ने कांग्रेस को घेरा