Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, कहा- 'IPL 2011 में एक टीम के मालिक ने किया था काला जादू'
Lalit Modi Claims Black Magic: सोशल मीडिया पर सीएसके के नाम से एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार फ्रेंचाइजी ने काले जादू को लेकर बीसीसीआई से शिकाय ...और पढ़ें
HighLights
शिवम दुबे के आउट होने से पहले फैन ने नींबू से किया टोटका
सीएसके के नाम पर वायरल लेटर को ललित मोदी ने बताया फेक
2011 में एक आईपीएल टीम के मालिक ने किया था काला जादू-ललित मोदी
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Lalit Modi claims Black Magic IPL 2011: आईपीएल 2026 के दौरान काले जादू को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्टैंड्स में बैठा एक फैन "नींबू वाला टोटका" करता नजर आया। इत्तेफाक से, उसी समय साकिब हुसैन ने एक फुल डिलीवरी फेंकी और शिवम दुबे को आउट कर दिया।
इसके बाद इंटरनेट पर एक चिट्ठी वायरल होने लगी, जिसे बताया गया कि सीएसके की ओर से बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस चिट्ठी को फर्जी बताया है। इतना ही नहीं, इस दौरान ललित मोदी ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया, जिससे हर कोई दंग रह गया।
ललित मोदी का चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, ललित मोदी ने एक्स में पोस्ट शेयर कर लिखा, इस बार यह नकली लग रहा है, लेकिन एक टीम के मालिक ने इस तरह की हरकत की थी।
2011 में हुआ था काला जादू
ललित मोदी ने आगे कहा कि उन्हें याद है, उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें एक टीम का मालिक विरोधी टीम के साथ काला जादू कर रहा था। वो खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर कुछ टोटके कर रहा था।
उन्होंने लिखा कि उन्होंने 2011 सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था। जब ये घटना हुई थी और उन्हें पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने जैसा तय किया है, उसके अनुसार वह उस फिल्म या टीवी सीरीज में ये खुलासा करेंगे कि इस तरह की सारी हरकतें किसने की थी।
