Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs RR: 'बस जीते, हमसे बड़ी चूक भी हुई', लखनऊ को मात देने के बावजूद खुश नहीं RR के कप्‍तान Riyan Parag

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:51 AM (IST)

    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान लखनऊ के खिलाफ मिली जीत के बाद अपनी टीम के बल्लेबाजों से नाखुश हैं। उनका मानना है कि थोड़े और ज्यादा रन बनाए जा सकते थे। ...और पढ़ें

    LSG vs RR: जीत के बाद भी खुश क्यों नहीं कप्तान Riyan Parag

    LSG vs RR: जीत के बाद भी खुश क्यों नहीं कप्तान Riyan Parag

    HighLights

    1. आरआर ने लखनऊ को 40 रन से दी मात

    2. आरआर ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर किया कब्जा

    3. आरआर की मौजूदा सीजन की ये पांचवीं जीत रही

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से मात दी और इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरआर की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

    मैच में लखनऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके पक्ष में नहीं रहा। मैच में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।

    जवाब में एलएसजी की टीम 119 रन पर सिमट गई और आरआर ने 40 रन से ये मैच जीत लिया। इस मैच में मिली जीत के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग अपने गेंदबाजों से खुश हैं, लेकिन बल्लेबाजों के खिलाफ उन्होंने थोड़ी सख्ती दिखाई है।

    Riyan Parag क्यों जीत के बावजूद नहीं खुश?

    दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान आरआर के कप्तान (RR Captain Riyan Parag Statement) ने कहा,

    "बहुत खुश हूं। सबसे पहले, मुझे लगता है कि हमने बल्लेबाजी में थोड़े कम रन बनाए। जिस तरह से विकेट खेल रहा था जब मैं और हेट्टी बल्लेबाजी कर रहे थे, मुझे लगता है कि हमें और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। मुझे ईमानदारी से लगा कि उस स्थिति में भी हम 180 के करीब पहुंच सकते थे और वह एक बहुत अच्छा स्कोर होता क्योंकि मुझे पता था कि बाद में पिच धीमी होने वाली है, लेकिन हां, गेंदबाजों ने अपना काम किया।"

    जब रियान से पिछले दो मैच में ओपनर्स का अप्रोच थोड़ा अलग रखने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 

     

     

    नहीं, ऐसा विकेटों की वजह से है। टूर्नामेंट की शुरुआत में, टीम को यही मैसेज था कि हम ऐसी टीम बनेंगे जो परिस्थितियों को परखेगी और उसके हिसाब से ढलेगी। मुझे लगता है पिछले दो मैचों में जो विकेट हमें मिले, उन्होंने बहुत अच्छी तरह से खुद को ढाला और विकेट के हिसाब से बल्लेबाजी की, न कि सिर्फ वैसे जैसे वे बल्लेबाजी करना चाहते थे। इसका मध्यक्रम के रन न बनाने या ऐसी किसी चीज से कोई लेना-देना नहीं है। अगर उन्हें सपाट विकेट मिलता है, तो वे आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे। अगर उन्हें ऐसा ही विकेट मिलता है, तो वे थोड़ा समय ले सकते हैं और फिर हम आगे बढ़ सकते हैं।

    -

    रियान पराग

    खबरें और भी

    इसके अलावा आर्चर और बर्गर की गेंदबाजी पर कप्तान रियान बोले, "मैं भाग्यशाली हूं। मेरा मतलब है, पावरप्ले में दो गेंदबाजों से 3-3 ओवर डलवाना, खेल के इस पड़ाव पर या जिस तरह से T20 क्रिकेट विकसित हो रहा है, मुझे लगता है यह वाकई सराहनीय है। पहली पारी में विकेट सीमर्स को थोड़ी ज्यादा मदद कर रहा था, लेकिन दूसरी पारी में भी हमें पता था कि गेंद स्विंग होगी, लेकिन उन्होंने जो लेंथ और लाइन पर गेंदबाजी की और जिस तरह से हमने फील्डिंग की, वह प्रभावशाली था।"

    अपनी फॉर्म पर क्या बोले रियान?

    अच्छी शुरुआत करने के बाद अपने आउट होने पर रियान ने कहा, 

     

    हर कोई बहुत सपोर्टिव रहा है। मैं भी एक दौर से गुजर रहा हूं। आईपीएल से ठीक पहले, मैं किसी चीज से गुजरा था और अभी भी मैं किसी दौर से गुजर रहा हूं और हर कोई इसे समझता है। हर कोई इसका सम्मान करता है और मैं उसके लिए उनका आभारी हूँ। मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं, (बड़ी पारी) मुझसे ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन जैसा कि मैं कहता आ रहा हूं, अगर मैं कल मैदान पर जाऊं और एक और मैच खेलूं, तो मैं वही करूंगा जिसकी टीम को जरूरत होगी। ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना पा रहा हूं और 30 गेंदों में 40 रन बनाकर समय बर्बाद कर रहा हूँ। ऐसा नहीं होगा। मैं मैदान पर जाता हूं, परिस्थितियों का आकलन करता हूँ। अगर वे चाहते हैं कि मैं पहली गेंद से आक्रामक खेलूँ, तो मैं वो करूंगा।

    -

    रियान पराग