Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR: 'ये रोहित शर्मा 2.0 है', पूर्व भारतीय कप्तान ने हिटमैन को लेकर सभी टीमों को दी चेतावनी

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

    रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ 78 रनों की पारी खेलकर आईपीएल 2026 का शानदार अंदाज में आगाज किया। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने सभी टीमों को रोहित को ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ बनाए 78 रन

    2. मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया

    3. पूर्व भारतीय कप्तान ने सभी टीमों को दी चेतावनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ अपना हिटमैन अवतार दिखाया और 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। रोहित के इस खतरनाक रूप को देखकर भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले भी प्रभावित हुए। कुंबले का कहना है कि रोहित एक बार फिर से अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं। उन्होंने जिस तरीके से पारी खेली, उससे उनके पुराने दिनों की याद आ गई।

    पूर्व भारतीय कप्तान ने ये भी माना कि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के खिलाफ छक्के लगाना आसान नहीं होता है। हालांकि, उन्होंने ये कमाल कर दिखाया और शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने नरेन के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिन्होंने हिटमैन को आईपीएल में 8 बार आउट किया है। पहले मैच में ही शर्मा ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वे इस सीजन को बड़ा बनाने के मूड में हैं। कुंबले ने भी कुछ इसी तरह की भविष्यवाणी की है।

    अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तारीफ

    जियोस्टार पर बात करते हुए पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में वापस आ गए हैं। उनकी पारी ने ये दिखा दिया है कि वे दोबारा से छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले, उससे मुझे उनके सुनहरे दिनों की याद आ गई। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के लगाना आसान नहीं होता है। उन्होंने अपनी टाइमिंग से इसे और भी आसान बना दिया। रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया है और जब आप लंबे ब्रेक के बाद आते हैं, तो आपको लय में आने के लिए समय लगता है।"

    कुंबले का मानना है कि रोहित का इस तरह से फॉर्म में आना दूसरी टीमों के लिए चिंता का विषय है। उनकी ये पारी ऐसी थी, जहां पर वे पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। वे पहले ऐसा ही करते हुए दिखाई देते थे। अब सीजन के पहले मैच में उन्होंने तहलका मचा दिया है। रोहित ने वानखेड़े में 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

    खबरें और भी

    दूसरी टीमों के लिए चिंता का सबब

    कुंबले ने आगे कहा, रोहित की ये पारी बहुत शानदार थी। उन्होंने वैसा ही खेला, जैसा वानखेड़े में खेलते हैं, जहां पर वे पहली ही गेंद पर गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। छक्के लगाना आसान लग रहा था और भले ही बाउंड्री छोटी थी लेकिन जो वे शॉट्स लगा रहे थे वो सीधे स्टैंड्स में जा रहे थे। उनकी ये पारी दिखा रही थी कि अब रोहित पूरी तरह से गंभीर हैं और उनका ये नया रूप दूसरी टीमों के लिए चिंता का विषय होगा।

    यह भी पढ़ें- MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरी - Video

    यह भी पढ़ें- मिनिस्ट्री के यू-टर्न के बाद भी बांग्लादेश में नहीं दिखाया जाएगा IPL, ब्रॉडकास्टर ने लिया बड़ा फैसला