Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024 में ऑस्‍ट्रेलिया को सबसे बड़ा खतरा किस टीम से होगा? पूर्व कप्‍तान ने जानें किसका लिया नाम और क्‍यों

    Updated: Thu, 30 May 2024 07:38 PM (IST)

    ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान माइकल क्‍लार्क का मानना है कि आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा भारत बन सकता है। भारत और ऑस्‍ट् ...और पढ़ें

    ऑस्‍ट्रेलिया को कप्‍तान मिचेल मार्श से बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद
    ऑस्‍ट्रेलिया को कप्‍तान मिचेल मार्श से बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद

    HighLights

    1. माइकल क्‍लार्क ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा भारतीय टीम को बताया
    2. क्‍लार्क ने कहा कि भारत के पास अच्‍छे स्पिनर्स हैं, जो कंगारू टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं
    3. ऑस्‍ट्रेलिया को टी20 वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड, नामीबिया, स्‍कॉटलैंड और ओमान के साथ ग्रुप बी में रखा गया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन होगा। मिचेल मार्श के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को इस टूर्नामेंट में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान माइकल क्‍लार्क ने कहा कि आगामी टूर्नामेंट में कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा भारतीय टीम होगी।

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पिछले दो आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में भिड़ंत हुई थी। कंगारू टीम ने दोनों बार भारत को पटखनी दी। हालांकि, क्‍लार्क ने कहा कि भारतीय टीम को वेस्‍टइंडीज और अमेरिका में घरेलू परिस्थितियां मिलेंगी, जिसके कारण वह ऑस्‍ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

    माइकल क्‍लार्क ने ईएसपीएन अराउंड द विकेट से बातचीत में कहा, ''अगर आप टी20 वर्ल्‍ड कप की पसंदीदा टीम के बारे में पूछे तो यह भारत होगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उन्‍होंने काफी क्रिकेट खेली है। उनकी तैयारी बेहतरीन है। वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की परिस्थितियां भारत के समान है, तो उनके खिलाड़ी इसमें खेलने के आदि हैं।''

    यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया का हिट शो, जैम्पा-हेजलवुड के बाद चमके वॉर्नर; 10 ओवर में खेल हुआ खत्म

    भारत में ये है खूबी

    क्‍लार्क ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम के पास काफी गुणी स्पिनर्स हैं, जो विरोधी खेमे में हलचल मचा सकते हैं। पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान के मुताबिक अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की परिस्थितियां भी भारत को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

    खबरें और भी

    ऑस्‍ट्रेलिया की क्‍या है कमजोरी

    क्‍लार्क ने साथ ही बताया कि ऑस्‍ट्रेलिया ने आईपीएल से पहले कम मैच खेले, जो उसकी कमजोरी साबित हो सकता है। उन्‍होंने कहा, ''मेरी नजर में भारतीय टीम इसलिए सबसे बड़ा खतरा है क्‍योंकि उनका स्‍क्‍वाड इस तरह का है। भारतीय टीम अपने स्पिनर्स पर ज्‍यादा निर्भर रहेगी। मैंने वेस्‍टइंडीज की परिस्थितियों में महसूस किया है कि स्पिन बड़ी भूमिका निभाती है। मेरे ख्‍याल से स्पिनर सफलता में बड़ी भूमिका अदा करेगी।''

    क्‍लार्क ने साथ ही कहा, ''यही वजह है कि भारतीय टीम आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। भारत विश्‍व कप खिताब भी जीत सकता है। ऑस्‍ट्रेलिया की कमजोरी यह है कि खिलाड़‍ियों ने आईपीएल के अलावा कम क्रिकेट खेली है।''

    ऑस्‍ट्रेलिया का पहला मैच

    बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया को टी20 वर्ल्‍ड कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्‍लैंड, नामीबिया, स्‍कॉटलैंड और ओमान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को ओमान के खिलाफ करेगी। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलियाई टीम वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी अभ्‍यास मैच खेलेगी।

    यह भी पढ़ें: Australia ने 9 खिलाड़‍ियों के साथ खेला T20 World Cup 2024 का अभ्‍यास मैच, सपोर्ट स्‍टाफ का काम देख हर कोई करेगा तारीफ