यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मुझे बीयर पसंद...' एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद भावुक हुए Mitchell Marsh, इनको दिया जीत का श्रेय
एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद मिचेल मार्श भावुक दिखे। उन्होंने पत्नी ग्रेटा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और कोच एं ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेलबर्न के क्राउन पैलेडियम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवार्ड्स बांटे गए। साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। मिचेल मार्श, एश्ली गार्डनर और एलिस पेरी को शीर्ष पुरस्कार मिले। एलन बॉर्डर मेडल से मिचेल मार्श को सम्मानित किया गया। जबकि पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ और एलिसा हीली को कोई भी अवार्ड नहीं मिला।
एलन बॉर्डर मेडल जीतने के बाद मिचेल मार्श भावुक दिखे। उन्होंने पत्नी ग्रेटा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। पैट कमिंस और मैकडोनाल्ड को धन्यवाद देते हुए वह रो पड़े थे।
पैट कमिंस और मैकडोनाल्ड को दिया धन्यवाद
"पिछले 12-18 महीनों में मैंने खेल का बहुत आनंद लिया है। मुझे इस अवधि में इसमें योगदान देने पर गर्व है। विशेष रूप से रोनी (एंड्रयू मैकडोनाल्ड) और पैटी (पैट कमिंस) को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपने मुझ पर विश्वास किया और मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं आपको जितना धन्यवाद दूं, कम है।"
"I'm a bit fat at times and I love a beer..."
Mitch Marsh's acceptance speech had it all! #AusCricketAwards pic.twitter.com/E98c88wU4j
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 31, 2024
स्पीच के दौरान भावुक दिखे मार्श
अपनी स्पीच के दौरान मिचेल मार्श भावुक हो गए थे तो उन्होंने सभी को अपनी ईमानदारी से हंसा दिया। मार्श ने कहा, "मैं कभी-कभी थोड़ा मोटा हो जाता हूं और मुझे बीयर पसंद है, लेकिन आप हमेशा मुझमें सर्वश्रेष्ठ देखते हैं। आपके नेतृत्व में खेलना सुखद सपने जैसा रहा है।"
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकता है इंग्लैंड का यह घातक स्पिनर
एश्ली गार्डनर को मिला बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार
बता दें कि एश्ली गार्डनर ने सामुदायिक प्रभाव पुरस्कार के साथ-साथ बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार भी जीता। उन्होंने एलिस पेरी को केवल 13 वोटों से पछाड़ दिया था। हालांकि ऑलराउंडर एलिस पेरी ने T20I और वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर दोनों पुरस्कार जीता।