IND vs NZ: 'दिल तोड़ने में हमें कोई आपत्ति नहीं होगी', फाइनल से पहले कप्तान Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होग ...और पढ़ें

पहले खिताब पर कीवी टीम की नजर
HighLights
8 मार्च को खेला जाएगा फाइनल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी टक्कर
पहले खिताब पर कीवी टीम की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। निर्णायक मैच से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को खुली चुनौती दी। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले पैट कमिंस ने जो बात कही थी, कुछ वैसा ही बयान दिया।
दर्शकों को चुप करा देंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पत्रकारों के सामने आत्मविश्वास से भरे हुए दिखे थे और उन्होंने कहा कि वह 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को चुप कराना चाहते हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया भी था और फाइनल में भारतीय टीम को शिकस्त दी थी। अब, 8 मार्च को उसी मैदान पर (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले मिचेल सैंटनर ने कमिंस की तरह ही चेतावनी दी है।
पहले खिताब पर कीवी टीम की नजर
फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार भले ही न हो, लेकिन वे छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर मैच के दिन दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। सैंटनर ने यह भी कहा कि अगर रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ दर्शकों का दिल टूट जाए, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं, बशर्ते उनकी टीम अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीत सके।
कुछ लोगों के दिल टूट जाएं
उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से एक चुनौती है। हर कोई जानता है कि हम शायद जीत के प्रबल दावेदार नहीं हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम जानते हैं कि अगर हम अपनी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और एक मजबूत टीम प्रदर्शन करें, तो हम ट्रॉफी जीतने की अच्छी स्थिति में पहुंच सकते हैं। ट्रॉफी जीतने से शायद कुछ लोगों का दिल टूट जाएं।"
खबरें और भी
बुमराह की तारीफ की
पिच को लेकर सेंटनर ने कहा, "मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है। यह अभी भी कवर से ढका हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि यह काफी सपाट होगा और इस पर ज्यादा रन बनेंगे। जहां तक जसप्रीत बुमराह की बात है, जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि हर किसी को उनकी चर्चा करनी चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ उन पर रन बनाना काफी मुश्किल लग रहा था। भारत के लिए वही गेम चेंजर साबित हुए।"