भारत के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद बुरी तरह भड़के मिचेल सैंटनर, शर्मनाक शिकस्त पर कीवी कप्तान ने बनाया अजीब बहाना
भारत के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऑकलैंड की पिच को जिम्मेदार ...और पढ़ें

मिचेल सैंटनर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑकलैंड में भारत के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिच को जिम्मेदार ठहराया है। कीवी कप्तान ने माना कि ईडन पार्क में उम्मीद से अधिक उछाल था, जिसकी वजह से बल्लेबाद खुद को एडजस्ट नहीं कर सके। मेजबान टीम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों पर सिमट गई थी।
कीवी टीम के बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। अपने ही घर में कीवी टीम को बुरी तरह से हार सामना करना पड़ा। ऐसे में इसके लिए सैंटनर ने पिच को दोषी ठहराया है। कीवी कप्तान ने वेलिंग्टन में होने वाले दूसरे वनडे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।
मिचेल सैंटनर ने बताया हार का कारण
मैच में मिली हार के बाद बात करते हुए सैंटनर ने कहा, "मुझे लगता है कि पिच में शायद थोड़ा अधिक बाउंस था। ईडन पार्क में हमारी उम्मीद से अधिक उछाल देखने को मिला। मुझे लगता है कि हम शायद आसानी से खुद को एडजस्ट नहीं कर पाए। भारत ने गेंदबाजी भी अच्छी की। जब आप ईडन पार्क में बाउंस से लड़ने की कोशिश करते हैं, तो ये काफी मुश्किल हो जाता है।"
कीवी कप्तान ने आगे कहा, "श्रेयस भी छोटी गेंद को ठीक तरह से खेलने की कोशिश कर रहे थे। यहां पर बाउंस पहले से मौजूद था और बारिश के बाद गेंद स्किड भी करने लगी। मैं बहुत खुश हूं, जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने वापसी की। उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी और हम आसानी से हार सकते थे। इसका क्रेडिट तेज गेंदबाजों को जाता है। मुझे लगता है कि मैच के आखिरी समय में हमें कुछ चीजें मिली, जिस सकारात्मक चीजों के साथ हम वेलिंग्टन जा सकते हैं।"
कीवी बल्लेबाज बुरी तरह हुए फ्लॉप
अपने घर पर ही कीवी टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। मेजबान टीम का कोई भी बैटर 50 रनों के आंकड़े को नहीं छू सका। भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ ब्लैक कैप्स पूरी तरह से संघर्ष करते दिखे। उनके लिए टिम सीफर्ट (38) ने सबसे अधिक रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह 4, गुरनूर बराड़ 3 और अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।