Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohammad Rizwan हुए इमोशनल, भारत से मिली करारी हार के बाद बोले- 'गेम ओवर, सच ये ही...'

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 11:28 AM (IST)

    ICC Champions Trophy 2025 के 5वें मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को 6 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम् ...और पढ़ें

    Mohammad Rizwan ने दिल पर पत्थर रखकर भारत से मिली हार को कबूला
    Mohammad Rizwan ने दिल पर पत्थर रखकर भारत से मिली हार को कबूला

    HighLights

    1. भारत से मिली हार के बाद इमोशनल हुए पाकिस्तानी टीम के कप्तान Mohammad Rizwan
    2. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से चटाई धूल
    3. 'गेम ओवर, ये ही सच...'- Mohammad Rizwan

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammad Rizwan Emotional Statement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत से मिली करारी हार को स्वीकार किया। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजवान ने कहा कि दोनों टीमों ने अपना अच्छा खेल दिखाया, लेकिन बतौर कप्तान वह ये नहीं पसंद करते कि वह सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहे।

    Mohammad Rizwan ने दिल पर पत्थर रखकर भारत से मिली हार को कबूला

    दरअसल, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान (Pakistan's Team Captain Mohammad Rizwan Statement) की टीम ने भारतीय टीम (India's national cricket team) के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए। इस दौरान टीम ने अपने सभी विकेट गंवाए।

    मैच में 242 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील ने 62 र और रिजवान ने 46 रन बनाए थे।

    लेकिन टीम इंडिया ने मैच में पाकिस्तान (Ind vs Pak Match) को 6 विकेट से धूल चटाई। मैच में मिली हार के बाद रिजवान (Mohammad Rizwan Emotional) ने कहा कि फिलहाल तो गेम ओवर, ये ही सच है। अभी एक उम्मीद हैं हमारे पास।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'Kohli का विराट रूप, पाकिस्तान को पटका..', India से मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया का रिएक्शन वायरल

    बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan Chances Champions Trophy Semi Final) अभी सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। अगर बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराया, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया और भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराया, तो पाकिस्तान ग्रुप-ए से शीर्ष दो में आ सकता है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान ने कहा,

    "अगर आप जीत सकते हैं तो जीतें। अगर नहीं, तो चिंता मत करें। मुझे यह फर्क नहीं पड़ता कि आप दूसरी टीमों पर निर्भर करके बैठे हैं, लेकिन मुझे ये चीज नहीं पसंद। हां, न्यूजीलैंड ने हमें हराया, भारत ने हमें हराया। हमें इसे स्वीकार करते हैं। हम अच्छा खेल खेल सकते हैं, हम बुरा खेल सकते हैं। हम यह नहीं कह सकते कि हमें किसी और की मदद चाहिए। "

    यह भी पढ़ें: 'सब दिमाग से पैदल हैं...', भारत से मिली करारी हार के बाद Shoaib Akhtar का फूटा गुस्सा, पाकिस्तानी प्लेयर्स की लगा दी वाट

    View this post on Instagram

    A post shared by ICC (@icc)