Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑस्‍ट्रेलिया में भारत को खलेगी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी? Mohammed Shami ने दिया हैरान करने वाला जवाब

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 05:29 PM (IST)

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने कहा कि बेशक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नेचुरल मदद मिलती है लेकिन अगर किसी गेंदबाज के पास शैली है तो फिर इसकी ...और पढ़ें

    मोहम्‍मद शमी ने अपने मन की बात बयां की
    मोहम्‍मद शमी ने अपने मन की बात बयां की

    HighLights

    1. भारतीय टीम नवंबर में ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर जाएगी
    2. भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी
    3. मोहम्‍मद शमी ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर कही बड़ी बात

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने आगामी ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की अहमियत पर अपनी राय प्रकट की है। शमी ने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नेचुरल फायदा जरूर मिलता है, लेकिन अगर बॉलर के पास शैली है तो फिर उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

    शमी के मुताबिक भारतीय टीम को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी नहीं खलेगी क्‍योंकि राष्‍ट्रीय टीम के पास कई ऐसे प्रतिभावान तेज गेंदबाज हैं, जो जिम्‍मेदारी के साथ गेंदबाजी करना चाहते हैं। यूजीनिक्‍स हेयर साइसेंस इवेंट में हिस्‍सा लेने आए शमी से जागरण न्‍यू मीडिया ने सवाल पूछा कि ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का दावेदार कौन होगा?

    कोई दावेदार नहीं: शमी

    शमी ने कहा, ''मुझे कोई दावेदार नहीं लगता। टीम प्रबंधन जिसे भी मौका देगा वो सर्वश्रेष्‍ठ होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नेचुरल फायदा मिलता है, लेकिन अगर बॉलर के पास शैली है तो वो विकेट निकालना जानता है। ऐसे में यह फर्क नहीं पड़ेगा कि गेंदबाज दाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहा है या फिर बाएं हाथ से। मुझे कोई दावेदार नहीं लगता। किसी को भी जगह मिल सकती है। जो मौका पाएगा, वो दमदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगा।''

    यह भी पढ़ें: Mohammed Shami ने अपनी प्‍लानिंग का कर दिया खुलासा, ऑस्‍ट्रेलिया जाने से पहले हर हाल में करना चाहते हैं ये जरूरी काम

    हम सीरीज जीतने का प्रयास करेंगे

    मोहम्‍मद शमी ने आगामी ऑस्‍ट्रेलिया दौरे को लेकर कहा कि भारतीय टीम लगातार तीसरी बार सीरीज जीतने के इरादे से जाएगी। शमी ने याद दिलाया कि पिछली बार भारतीय टीम ने युवाओं के साथ ऑस्‍ट्रेलिया को उसके घर में मात दी थी। अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि भारतीय टीम आगामी ऑस्‍ट्रेलिया दौरे की तैयारी जोर-शोर से करेगी और प्रत्‍येक खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगा।

    खबरें और भी

    एक मैच से घबराने की जरुरत नहीं

    मोहम्‍मद शमी ने भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट में मिली हार से घबराने की जरुरत नहीं है। शमी ने कहा कि भारतीय टीम के पास अच्‍छे खिलाड़ी हैं और वह सीरीज में दमदार वापसी करेगी।

    पता हो कि टीम इंडिया को बेंगलुरु में न्‍यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्‍ट में 8 विकेट से शिकस्‍त मिली थी। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की कोशिश पुणे में जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करने की होगी। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट गुरुवार से शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी! Mohammed Shami ने इंजरी पर दिया अपडेट