Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni का रिटायरमेंट प्लान केवल एक भारतीय खिलाड़ी को पता है, स्टार गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:03 AM (IST)

    आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी छोड़ने के बाद MS Dhoni के संन्यास को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। आईपीएल 2024 के बाद हर किसी को लग रहा था कि धोनी रिट ...और पढ़ें

    Mohammed Shami ने MS Dhoni के रिटायरमेंट स्ट्रेटजी का किया खुलासा (Pic Credit- Twitter)
    Mohammed Shami ने MS Dhoni के रिटायरमेंट स्ट्रेटजी का किया खुलासा (Pic Credit- Twitter)

    HighLights

    1. Mohammed Shami ने MS Dhoni के रिटायरमेंट प्लान को लेकर किया खुलासा
    2. MS Dhoni ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में ले लिया था संन्यास
    3. MS Dhoni ने अब तक आईपीएल में खेले कुल 264 मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास का एलान किया था। इसके बाद से वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और हर किसी को हैरानी में डाल दिया।

    सीएसके का इस सीजन प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। सीएसके की टीम खराब नेट रनरेट के चलते प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। आखिरी मैच में उसे आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा।

    इस मैच के बाद ये काफी चर्चा होने लगी कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन का आखिरी मैच है। अभी तक माही ने संन्यास को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। इस बीच हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं या फिर माही कब संन्यास लेंगे? हाल ही में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami on MS Dhoni Retirement Plan) ने अपनी और माही की एक पुरानी बातचीत का खुलासा करते हुए उनकी रिटायरमेंट स्ट्रेटेजी बताई।

    Mohammed Shami ने MS Dhoni के रिटायरमेंट स्ट्रेटजी का किया खुलासा

    दरअसल, टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने यूट्यूबर शुंभकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा कि आप (मीडिया) लोग उसके फ्यूचर पर क्वेश्चन मार्क लगा रहे हैं। वह इंसान खुद कहता है देखा जाएगा। मैंने माही भाई के साथ इस बारे में बातचीत की थी, जिसमें मैंने पूछा था कि एक खिलाड़ी को संन्यास कब लेना चाहिए? माही ने उस पर कहा था कि पहले जब आप बोर हो जाते हैं और दूसरा, जब लगे की लात पड़ने वाली है( जब आपको एहसास हो जाता है कि आपको टीम से बाहर निकाला जाएगा)।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni Net Worth: क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद कैसे करोड़ों की कमाई करते हैं धोनी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक

    धोनी ने साथ ही कहा था कि लेकिन पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप खेल का आनंद लेना बंद कर देते हैं, तो यह एक संकेत है कि आपका समय आ गया है। बेहतर होगा कि आप संन्यास के लिए सबसे अच्छा समय चुनें, क्योंकि अगर आप किसी विशेष प्रारूप को बनाए नहीं रख सकते हैं तो आपका शरीर आपको सूचित करना शुरू कर देता है। 

    खबरें और भी

    धोनी का ऐसा रहा आईपीएल करियर

    एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 264 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 39 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान माही ने 24 अर्धशतक जड़े। धोनी ने आईपीएल में 252 छक्के और 363 चौके जमाए हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है।

    यह भी पढ़ें: 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका में मचाया गदर, गेंदबाजों की हालत हो गई खराब, एमएस धोनी का दोस्त बना उन्हीं की फ्रेंचाइजी का दुश्मन