यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जो चाहे नाम दे दो', एमएस धोनी ने विराट कोहली से अपने रिश्ते पर रखी बेबाक राय, देखें Video
एमएस धोनी और विराट कोहली की दोस्ती भारतीय क्रिकेट में काफी गहरी मानी जाती है। धोनी की कप्तानी में कोहली ने टीम इंडिया में कदम रखा था। उनके बाद कोहली ह ...और पढ़ें

HighLights
- एमएस धोनी ने विराट कोहली से रिश्ते पर रखी बात
- धोनी की कप्तानी में ही कोहली ने किया था इंटरनेशनल डेब्यू
- धोनी के बाद कोहली ही बने थे टीम इंडिया के कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और महान बल्लेबाज विराट कोहली की दोस्ती काफी गहरी है। कोहली कई बार ये बात कह चुके हैं कि उनके करियर पर धोनी का काफी असर है। अब धोनी ने कोहली के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि दुनिया उनके और विराट के रिश्ते को जो चाहे नाम दे दे।
धोनी ने जब टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी तब कोहली को ही टीम का कप्तान बनाया गया था। धोनी के टी20 और वनडे के कप्तानी छोड़ने के बाद भी कोहली को ही कप्तानी मिली थी। मैदान पर कोहली कई बार धोनी की मदद मांगते दिखते थे। मैदान के बाहर भी दोनों की दोस्ती कई बार देखने को मिली। कोहली,धोनी का बहुत सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें- सुरेश रैना की MS Dhoni से खास अपील, ऋतुराज गायकवाड़ के भविष्य से जुड़ा है मामला
'जो चाहे नाम दे दो'
धोनी से एक इवेंट में कोहली और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर धोनी ने कहा कि हम लंबे समय से एक साथ खेले हैं। उन्होंने कहा, "हम 2008-09 से एक साथ खेले हैं। हमारी उम्र में काफी अंतर है। मुझे नहीं पता कि मैं एक बड़े भाई की तरह हूं, एक कलीग हूं, आप जो चाहे नाम इसे दे सकते हैं। लेकिन हम कलीग रहे हैं, सालों तक भारत के लिए एक साथ खेले हैं।"
Dhoni and ViratKohli relationship ❤️
- The Mahirat duo! 💥
Dhoni #ViratKohli
#ThalaDharisanam #IPLonJioCinema TATAIPL#Rohitsharma #Msd pic.twitter.com/Ov0iVvyYh2
— SubashMV (@SubashMV5) August 31, 2024
'कोहली है बेस्ट'
धोनी ने कहा कि कोहली मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। भारत को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कोहली ने कहा, "जब वर्ल्ड क्रिकेट की बात आती है तो वह बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।"
कोहली ने धोनी की कप्तानी में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 2011 में जब धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था तब कोहली उस टीम का हिस्सा थे।