विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni Video: 'मैं उसी दिन रिटायर्ड...' एमएस धोनी ने चार साल बाद बयां किया दिल का दर्द, तोड़ी चुप्पी

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 27 Oct 2023 05:15 PM (GMT+05:30)

मैनचेस्टर में उस शाम को जब धोनी मार्टिन गुप्टिल द्वारा रन आउट होकर पवेलियन लौटे तो बहुतों ने नहीं सोचा ...और पढ़ें

MS Dhoni ने अपने संन्यास के फैसले पर तोड़ी चुप्पी। फाइल फोटो
MS Dhoni ने अपने संन्यास के फैसले पर तोड़ी चुप्पी। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने के बाद भारत 18 रन से मैच हार गया था। एमएस धोनी (MS Dhoni) का दुखी होकर पवेलियन लौटना आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक पलों में से एक है। वह भावुक कर देने वाले पल को बीते हुए चार साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। अब धोनी ने उस पल को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मैनचेस्टर में उस शाम को जब एमएस धोनी मार्टिन गुप्टिल द्वारा रन आउट होकर पवेलियन लौटे, तो बहुतों ने नहीं सोचा होगा कि यह भारत के लिए उनका आखिरी गेम था। अब धोनी ने खुलासा किया कि उस पल उन्हें यह पता चल गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका समय समाप्त हो गया है।

रन आउट होते ही हो गया था रिटायर्ड

हाल ही में बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में 'कैप्टन कूल' ने कहा, "किसी करीबी खेल में भावनाओं को नियंत्रित करना मुश्किल होता है, खासकर जब आप हार गए हों। अंदर से, मैं अपनी योजना बना चुका हूं। मेरे लिए, वह आखिरी दिन था जब मैंने भारत के लिए क्रिकेट खेला था। हालांकि, मैंने एक साल बाद अपने रिटायर्डमेंट की घोषणा की। लेकिन सच तो यह कि, उसी दिन ही मैं रिटायर्ड हुआ था।"

ट्रेनर का सामान कर देते थे वापस 

धोनी ने आगे कहा, "वो हमें वे मशीनें (फिटनेस की निगरानी के लिए) देते थे। मैं ट्रेनर के पास जाता था तो मैं उसे वापस दे देता था, लेकिन वह कहता था, नहीं, नहीं, तुम इसे रखो। अब, मैं उसे कैसे बताऊं कि अब इसकी जरूरत नहीं है और मुझे इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, उस वक्त मैंने संन्यास की घोषणा नहीं की।"

धोनी ने 2020 में लिया था संन्यास

बता दें कि भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने अगस्त 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया था। हालांकि, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। साल 2023 में धोनी को खेलते हुए देखने के लिए दर्शकों की बड़ी संख्या में देश भर के स्टेडियमों में उमड़ी थी। घुटने की चोट के बावजूद धोनी ने आईपीएल खेला और चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार खिताबी जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- PAK vs SA: कामरान अकमल ने अपनी ही टीम को दी बद्दुआ! कहा- एक भी मैच न जीते पाकिस्तान; वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।