Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: MS Dhoni को क्यों कहा जाता है 'थाला फॉर अ रीजन', माही ने आखिरकार बता दी इसके पीछे की कहानी

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 04:25 PM (IST)

    महेंद्र सिंह धोनी ने थाला फॉर अ रीजन सोशल ट्रेंड के पीछे की कहानी बताई। हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि यह सब फैंस का प्यार ह ...और पढ़ें

    एमएस धोनी ने बताया थाला फॉर अ रीजन के पीछे की कहानी। फाइल फोटो
    एमएस धोनी ने बताया थाला फॉर अ रीजन के पीछे की कहानी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हैदराबाद के एक कार्यक्रम में एमएस धोनी ने लिया हिस्सा
    2. थाला फॉर अ रीजन को लेकर धोनी से किया गया सवाल
    3. एमएस धोनी का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस प्यार से माही और थाला बुलाते हैं। वह सोशल मीडिया पर 'थाला फॉर अ रीजन' से ट्रेंड करते हैं, जिसमें माही के फैंस का बड़ा हाथ होता है। इसी को लेकर एमएस धोनी कहा कि ये फैंस का प्यार है कि कुछ होने पर सोशल मीडिया पर उन्हें डिफेंड करते हैं।

    CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे, यहां उनसे क्रिकेट से जुड़े हुए कई सारे सवाल पूछे गए। इसी बीच एक सवाल पूछा गया कि सोशल मीडिया पर थाला फॉर अ रीजन ट्रेंड करने का क्या मतलब है। इस पर धोनी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम से मिली। हालांकि वह ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते।

    एमएस धोनी को खुद नहीं था पता

    धोनी ने कहा, मुझे तो खुद भी नहीं पता था, मुझे भी इंस्टाग्राम से ही पता चला। मैं अपने फैंस की वजह से गौरवान्वित महसूस करता हूं क्योंकि मुझे इंस्टाग्राम पर या सोशल मीडिया पर आकर बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। जब भी जरूत पड़ती है फैंस मुझे डिफेंड करते हैं। जब भी जरूरत होती है तो फैंस मेरी तारीफ करते हैं। तो मुझे कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    'ये सब फैंस का प्यार और...'

    माही ने आगे कहा, ये उसी का हिस्सा है। मैं सोशल मीडिया उतना एक्टिव नहीं हूं पर अपने फैंस के लिए कृतज्ञ हूं कि जब भी मैं पोस्ट करता हूं तो वो उसे पसंद करते हैं। ये सब फैंस का मेरे लिए प्यार है और 'थाला फॉर अ रीजन' ये सब उसी का हिस्सा है।

    यह भी पढे़ं- MS Dhoni ने बताया अपना फेवरेट बॉलर, बल्लेबाज की बात आई तो कहने लगे- 'मत पूछो यार'

    IPL 2025 खेलने पर संशय

    गौरतलब को आईपीएल 2025 को लेकर तैयारियों जोरो पर हैं। वहीं, सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेलने और न खेलने को लेकर फैंस के बीच संशय बना हुआ है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने आईपीएल खेलने के सवाल पर कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकता। फिलहाल टीम के हित में फैसला लिया जाएगा।

    यह भी पढे़ं- 2019 WC Semi Final में मिली हार के बाद टूटकर बिखर चुक थे MS Dhoni, बताया खुद को कैसे संभाला

    खबरें और भी