Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR के हुए ड्वेन ब्रावो से MS Dhoni ने कहा- मैं तुम्हें पसंद नहीं करता; सुरेश रैना ने भी नहीं बख्शा-VIDEO

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 02:24 PM (IST)

    Dwayne Bravo MS Dhoni Suresh Raina Video: ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी को 'मेरा भाई, द बॉस' बोला लेकिन जवाब में धोनी ने जो कहा उसका वीडियो तेजी से वायरल ...और पढ़ें

    'मेरे भाई, द बॉस...', ड्वेन ब्रावो ने धोनी पर लुटाया प्यार

    'मेरे भाई, द बॉस...', ड्वेन ब्रावो ने धोनी पर लुटाया प्यार 

    HighLights

    1. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है

    2. धोनी ने ड्वेन ब्रावो को कहा- मुझे तुम पसंद नहीं

    3. सुरेश रैना ने ब्रावो को किया ट्रोल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 22 मार्च को रोअर 26 नाम का एक इवेंट आयोजित किया था। उस इवेंट में सीएसके ने अपने पुराने खिलाड़ियों को बुलाया था। चेपॉक में पूर्व दिग्गजों ने एक-साथ मिलकर खूब महफिल लूटी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पूर्व सीएसके बैटर मुरली विजय ने वीडियो कॉल किया और एमएस धोनी और सुरेश रैना ने भी उनसे बातचीत की।

    MS Dhoni के इस तीखे जवाब से सन्न रह गए ब्रावो

    दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सबसे पहले मुरली विजय ने वीडियो कॉल को मिलाया और फिर कैमरे को धोनी की तरफ कर दिया। ब्रावो ने धोनी को वीडियो कॉल पर देखते ही कहा- मेरे भाई, द बॉस, इस पर माही ने जवाब देते हुए कहा- मैं तुम्हें पसंद नहीं करता। फिर कैमरा रैना की तरफ शिफ्ट हुआ और ब्रावो ने कहा दो बड़े लड़के (धोनी-रैना),वहां हम चलते हैं.. चीयर्स"।

    फिर रैना कहते हैं कि कोरबो लोरबो जीतबो.... जो कि केकेआर का स्लोगन है। ब्रावो केकेआर के साथ ही इस सीजन सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। 

    बता दें कि ड्वेन ब्रावो काफी लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे। सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने में उनका अहम रोल रहा। सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब (2010,2011,2018,2021 और 2023) में जीता है। आईपीएल के 19वें सीजन में सीएसके की टीम अपने अभियान का आगाज 30 मार्च से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलकर करेगी। 

    यह भी पढ़ें- CSK के 'हॉल ऑफ फेम' में गूंजा रैना और हेडन का नाम, चेन्नई के इन दो दिग्गजों को मिला बड़ा सम्मान

    यह भी पढ़ें- IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    खबरें और भी